राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' का दमदार ट्रेलर जारी हो गया है। यह फिल्म समलैंगिक विवाह के टैबू को तोड़ती नजर आएगी।

मुंबई (एएनआई)। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'बधाई दो' फैंस को इंटरटेनमेंट का फुल डोज देने जा रही है। मंगलवार को, निर्माताओं ने फिल्म का अफिशल ट्रेलर जारी किया, जिसमें लैवेंडर मैरिज (समलैंगिकता को छिपाने के उद्देश्य से एक पुरुष और एक महिला के बीच विवाह) के काॅन्सेप्ट पर प्रकाश डाला गया है। ट्रेलर में भूमि को 31 वर्षीय पीटी टीच सुमन सिंह की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है, जो महिलाओं में रुचि रखती है। वह अपने परिवारों के दबाव से बचने के लिए शार्दुल ठाकुर (राजकुमार) नाम के एक पुलिस वाले से शादी करती है।

View this post on Instagram A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

कहानी का असली ट्विस्ट
कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब राजकुमार का किरदार इशारा करता है कि वह भी समलैंगिक है। अभिनेता शीबा चड्ढा और सीमा पाहवा ने भी ट्रेलर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए, राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "यह उन फिल्मों में से एक है, जो हमारे रास्ते में आई, हमारे दिलों को इस तरह से छुआ कि हम समझा नहीं सकते। कुछ यात्राएं हमेशा याद रखने के लिए होती हैं।" हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित 'बधाई दो', जो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'बधाई हो' का सीक्वल है, यह 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari