प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाहने वालों की कमी नहीं है। देश-विदेश में मोदी के करोड़ो फैंस है। एक राजनेता के प्रति इस तरह दीवानगी कम ही देखने को मिलती है। इसका ताजा उदाहरण हमारे सामने है। जब एक शख्‍स ने अपने खून से मोदी की पेंटिंग बना डाली। पढ़ें पूरी खबर....


युवक ने बनाई खून से पेंटिंगनरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने हुए ढाई साल से ज्यादा हो गया है। इस दौरान मोदी ने काफी कुछ काम किया। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। मोदी की तारीफ करने वाले सिर्फ उनके समर्थक ही नहीं, आम जनता भी उनके साथ खड़ी है। मोदी एक प्रिय नेता बनकर उभरे है, जिस तरह फैंस अपने चहेते सुपरस्टार के लिए खून से खत लिखते हैं या टैटू बनाते हैं। यही आलम अब मोदी को लेकर है। एक 25 साल का लड़का है जिसने अपने खून से ही मोदी की पेंटिंग बना डाली है।सिरिंज से निकलवाया खून


मामला बागपत का है जहां नितिन त्यागी नामक एक युवक इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। नितिन ने अपने खून से पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग के शौकीन नितिन त्यागी ने इस पेंटिंग को बनानें से पहले सिरिंज से अपने शरीर का खून निकलवाया और फिर उससे पेंटिंग में रंग भरे। यह भी पढ़ें : लड़की से लड़का बना और अब हो गया प्रेग्नेंटबचपन से था शौक

वैसे तो नितिन को बचपन से पेंटिंग बनाने का शौक है। बचपन में नितिन पेन्सिल का महात्मा गांधी और नेहरु समेत बॉलीवुड के बिग बी तक की पेंटिंग बना चुके हैं। लेकिन अपने जीवन में उन्होंने पहली बार उन्होंने खून से पीएम मोदी की तस्वीर बनाई है। इस पेंटिंग को नितिन खुद पीएम मोदी को देना चाहते हैं। अब इसे पागलपन कहें या मोदी के प्रति दीवानगी..नितिन की यह हरकत उसके लिए जानलेवा भी हो सकती थी।यह भी पढ़ें : माथे पर 'तिल' नहीं 'दिल' लेकर पैदा हुआ है यह बच्चाWeird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari