Ajay Devgan as JK Police Officer: रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म Singham Again की रिलीज का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। आए दिन फिल्म को लेकर नए नए अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी बीच अब रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि अजय इस बार सिंघम अगेन में जम्मू और कश्मीर के पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले करेंगे...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Singham Again actor Ajay Devgan: फैंस की मोस्ट फेवरेट फिल्म फ्रेंचाइजी सिंघम जल्द ही अपना अगला पार्ट सिंघम अगेन लेकर आ रही है। रिसेंटली रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सिंघम अगेन को लेकर नया अपडेट शेयर किया है। लेकिन ये क्या, जम्मू और कश्मीर पुलिस? जी हां यही तो है अपडेट क्योंकि एक्टर के लुक को तो पहले ही रिवील किया जा चुका है। वहीं बाकी का लुक तो सभी ने फिल्म के सेट से लीक हुई फोटोज में देख ही लिया है। बाजीराव सिंघम की दहाड़ को थिएटर्स में सुनने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

View this post on Instagram A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

रोहित ने दिया नया अपडेट
रोहित के इस पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि अजय इस बार सिंघम अगेन में जम्मू और कश्मीर के पुलिस आफिसर का रोल प्ले करेंगे। रोहित ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'बाजीराव सिंघम! एसएसपी (SOG) स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस... सिंघम अगेन.. जल्द आ रहा है!' वहीं, इससे पहले वो सिंघम पार्ट वन में वह महाराष्ट्र पुलिस और दूसरे पार्ट में गोवा पुलिस के ऑफिसर बन चुके हैं।

View this post on Instagram A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

फिल्म की स्टारकास्ट?
बता दें कि, इस फिल्म में सिर्फ अजय ही नहीं बल्कि, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आएंगे। जिनके लुक की फोटो को मेकर्स टाइम टू टाइम अपडेट के तौर पर रिलीज करते रहते हैं।

Posted By: Anjali Yadav