-देहरादून में पर डे चल रहे हैं करीब 75 शो

-मल्टीप्लेक्स व सिनेमा घरों में उमड़ रही है भीड़

DEHRADUN : इन दिनों दून में बजरंगी भाईजान की धूम है। दूनाइट्स की जुबान पर सिर्फ सलमान खान की मूवी बजरंगी भाईजान का ही नाम है। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस मूवी ने दून में अब तक अपना एक नया रिकॉर्ड बनाया दिया है। हर दिन इस मूवी के शहर के सिनेमा हॉल व मल्टीप्लेक्स में 7भ् के करीब शो चल रहे हैं। दून के दर्शकों के बीच बजरंगी भाईजान का क्रेज अधिक होने का कारण इसमें सलमान खान की मुख्य भूमिका के अलावा करीना कपूर और दून के नवाजुद्दीन सिद्दीकी का होना है। सलमान खान के दून में हजारों फॉलोवर हैं तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की डायलॉग डिलीवरी में अपना एक अलग मजा है।

सिल्वर सिटी व गिल्ज्ड में हाउस फुल

शहर के टॉप मल्टीप्लेक्स में से एक सिल्वर सिटी व गिल्ज्ड में इन दिनों बजरंगी भाईजान के सभी शो फुल चल रहे हैं। फिल्म रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक पब्लिक इस मूवी के लिए टिकट के लिए एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। गिल्ज्ड में हर दिन सुबह 9 बजे से रात क्0.ब्भ् तक क्ख् से क्फ् शो चल रहे हैं। ख्घंटे ब्8 मिनट की इस मूवी को दर्शक पैसा वसूल मान रहे हैं। वहीं सिल्वर सिटी में सुबह 9.फ्0 बजे से रात क्0.भ्भ् तक कुल क्म् शो हर दिन चल रहे हैं। नॉर्मली सिल्वर सिटी में एक मूवी के क्ख् से क्फ् शो चलते हैं लेकिन दर्शकों की बढ़ती भीड़ और डिमांड को देखते हुए बजरंगी भाईजान के लिए क्म् शो हर दिन चलाए जा रहे हैं। क्भ्0 रुपए से ख्भ्0 रुपए तक के टिकट हैं।

दून के चहेते हैं नवाज

फैन फॉलोइंग की बात की जाए तो नवाजद्दीन के हजारों फैन हैं। उसका कारण है नवाज देहरादून के ही रहने वाले हैं। वर्ष ख्0क्ख् में अनुराग कष्यप की फिल्म सीरीज गैंग्स ऑफ वासेपुर के सेकंड पार्ट बतौर लीड एक्टर नजर आए थे। उसके बाद से नवाज सलमान खान की ही मूवी किक में विलेन रूप में नजर आए, जिसे लोगों ने बहुत ही पसंद किया।

'बजरंगी भाईजान मूवी की स्टोरी परफेक्ट है। पब्लिक इसे बखूबी पसंद कर रही है। मूवी में सलमान, करीना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे स्टार हैं जिससे मूवी की डिमांड खुद-ब-खुद बढ़ जाती है। हर दिन इसके क्म् शो चलाए जा रहे हैं। फिलहाल एक महीने तक फिल्म के शो कंटिन्यू दिखाए जाएंगे.'

-सुयश अग्रवाल, एग्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर, सिल्वर सिटी

'इस मूवी के लिए दर्शकों की स्पेशल डिमांड देखने को मिल रही है। हर दिन यहां एक दर्जन से अधिक शो चल रहे हैं। पिछले तीन दिन में सभी शो फुल गए हैं। ईद और छुट्टी का दिन होने के कारण दर्शक इस मूवी को बखूबी पसंद कर रहे हैं.'

- दिनेश कुमार, असिस्टेंट एरिया मैनेजर, गिल्ज्ड सिनेमा

Posted By: Inextlive