Bakra Eid 2021 बकरीद के अवसर पर पीएम मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सभी देशवासियों को ईद-उज-जुहा की शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली (एएनआई)। देशभर में आज बुधवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए ईद-उल-अजहा दूसरा बड़ा त्योहार है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "ईद मुबारक! ईद-उल-अधा की शुभकामनाएं। यह दिन सामूहिक सहानुभूति, सद्भाव और अधिक से अधिक भलाई की सेवा में समावेश की भावना को आगे बढ़ाए।"

Prime Minister Narendra Modi wishes Eid Mubarak to everyone. #EidAlAdha pic.twitter.com/TAFPzuQj4G

— ANI (@ANI) July 21, 2021

राष्ट्रपति ने देशवासियों को ईद-उज-जुहा की शुभकामनाएं दीं
इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी देशवासियों को ईद-उज-जुहा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को ईद मुबारक। ईद-उज-जुहा एक समावेशी समाज में एकता और बंधुत्व के लिए प्रेम और बलिदान की भावना के प्रति सम्मान व्यक्त करने और एक साथ काम करने का त्योहार है। आइए हम कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने और सभी की खुशी के लिए काम करने का संकल्प लें।

Eid Mubarak to all fellow citizens. Eid-uz-Zuha is a festival to express regard for spirit of love & sacrifice & to work together for unity&fraternity in an inclusive society. Let us resolve to follow COVID guidelines & work for happiness of all, tweets President Ram Nath Kovind pic.twitter.com/TpAArtL5lc

— ANI (@ANI) July 21, 2021 ईद-उल-अजहा 12वें महीने के 10वें दिन मनाया जाता
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अजहा 12वें महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने में हज यात्रा की शुरुआत के दो दिन बाद मनाया जाता है। परंपरागत रूप से, इस त्योहार की शुरुआत की तारीख अमावस्या के चांद के दिखने पर निर्भर करती है। यह त्योहार हज के अंत का प्रतीक है और इसमें अल्लाह के लिए इब्राहिम के बलिदान के प्रतीक के रूप में पशु बलि शामिल है।

Posted By: Shweta Mishra