-कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, तैयारियों का पूरे दिन रहा जोर

-बकरा मंडी में उमड़े खरीदार, अरेबियन और दुम्बा भी होंगे कुर्बान

VARANASI: मेरी इबादत, मेरी कुर्बानी, मेरी जिंदगी और मेरी मौत सब मेरे रब के लिए है। इसी जज्बे के साथ खुदा की राह में कुर्बानी का पर्व बकरीद सोमवार को मनाया जायेगा। इससे पहले रविवार को पूरे दिन मुस्लिम बंधु कुर्बानी के इस त्योहार की तैयारियों में जुटे रहे। भोर तक कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीद होती रही। बेनियाबाग स्थित बकरा मंडी में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। अरबियन, दुम्बे के अलावा अजमेरी नस्ल का बकरा 'उस्मान' एक लाख रुपये में बिका। कई दिनों से खरीदार का इंतजार कर रहे दुम्बे को भी खरीदार मिल गया। एक साड़ी व्यापारी ने उसे खरीदा लेकिन उसने अपना नाम और उसकी कीमत दोनों ही बताने से इनकार कर दिया। इसके अलावा रेवड़ी तालाब में लगी जानवरों की मंडी में भी खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी।

सात से क्0 बजे तक होगी नमाज

सोमवार की सुबह सात से क्0 बजे तक विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में बकरीद की विशेष नमाज पढ़ी जाएगी। काशी विद्यापीठ रोड स्थित बड़ी ईदगाह में सुबह 8.फ्0 बजे नमाज शुरू होगी। वहीं जामा मस्जिद नदेसर में सुबह 8.क्भ् बजे नमाज पढ़ी जाएगी। इसके अलावा मस्जिद डाई कंगूरा चौहट्टा लाल खां में सुबह 8.फ्0 बजे, दरगाह फातमान लल्लापुरा में क्0.00 बजे से नमाज अदा करायी जायेगी। अहले हदीस की मस्जिदों में महिलाओं के नमाज पढ़ने का विशेष प्रबंध किया गया है। नमाज के बाद घर पहुंचकर लोग खुदा की राह में कुर्बानी करेंगे। प्रशासन ने बकरीद की नमाज के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजामात किये हैं।

बॉक्स

कल तीन ऊंट होंगे कुर्बान

बकरीद के दूसरे दिन दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा में पचपेड़वा मैदान में सुबह म् बजे, आदमपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुरा मैदान में सुबह म्.फ्0 बजे व जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालुद्दीन पुरा में सुबह म्.ब्भ् बजे ऊंट की कुर्बानी होगी। इस खास आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

Posted By: Inextlive