जमशेदपुर : बकरीद सोमवार को है। शहर में शांति व्यवस्था को पुख्ता इंतजाम किए गए है। सड़कों पर हंगामा, शांति व्यवस्था को भंग करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। थाना प्रभारी और डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। बकरीद की पूर्व संध्या पर पूरे शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। मानगो, गोलमुरी, बर्मामाइंस, कदमा, साकची, टेल्को, बिष्टुपुर और परसुडीह को संवेदनशील क्षेत्र के रुप में चिंहित किया गया है। इन इलाके में पुलिस-प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। क्यूआरटी की तैनाती रहेगी। शहर में सोमवार को प्रात: छह से रात 11 बजे नो इंट्री व्यवस्था रहेगी। भारी वाहनों की परिचालन पर मनाही होगी।

डायल 100 पर दें जानकारी

गोलमुरी पुलिस लाइन में एसएसपी ने विधि व्यवस्था में तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को संयम से डयूटी करने और उपद्रवियों से निपटने के टिप्स दिये। धार्मिक स्थलों के पास जिनकी भी डयूटी लगायी गयी है। वे वहां निर्धारित समय से डयूटी करे। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर उस क्षेत्र के थाना प्रभारी को सूचना दे। 100 नंबर पर डायल कर जानकारी दे। एसएसपी ने बताया कि शहर में 1 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती जगह-जगह की गयी है। इसमें क्यूआरटी, आरएपी, जैप व जिला पुलिस के जवान शामिल है।

रविवार को शहर पुलिस ने बारिश के बावजूद फ्लैग मार्च किया। जिसका नेतृत्व सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट कर रहे थे। जो साकची गोलचक्कर, पुराना कोर्ट मोड, मानगो बस स्टैंड, मानगो चौक, ओल्ड पुरुलिया रोड, चेपा पुल, मानगो थाना, मानगो चौक, डिमना चौक, मुंशी मुहल्ला, मानगो, बस स्टैड़, साकची गोलचक्कर वापस होते हुए गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर, गोलमुरी चौक, टिनप्लेट चौक से टेल्को लेबर ब्यूरो चौक, खडंगाझार मार्केट, नीलडीह गोलचक्कर होते हुए बर्मामाइंस, रेलवे स्टेशन से परसुडीह, गोलपहाड़ी, मकदमपुर, प्रमथनगर, करनडीह होते स्टेशन रोड प्रदीप मिश्रा चौक, बिष्टुपुर वोल्टास गोलचक्कर, रानीकुदर, शास्त्रीनगर, रंकिणी मंदिर, कदमा बाजार, उलियान, निर्मल महतो स्टेडियम, सोनारी कागलनगर, राम मंदिर होते हुए साई मंदिर, सर्किट हाउस गोलचक्कर, लिंक रोड, धतकीडीह, बागे जमशेदपुर चौक से वापस साकची सीसीआर परिसर पहुंचा। फ्लैग मार्च में सायरन बजाती वाहनों का काफिला चल रहा था।

Posted By: Inextlive