भारत में महिला सुरक्षा को लेकर अभी भी सख्‍त कानून नहीं बन सके हैं। यही वजह है कि इन महिलाओं ने अपनी सुरक्षा की जिम्‍मेदारी अपने हाथों में ले ली। जी हां इसका सबसे सटीक उदाहरण हैं उत्‍तर प्रदेश में। जहां एक गांव में बदमाश पुलिस से ज्‍यादा बंदूक वाली चाची से खौफ खाते हैं।


साल 2013 में शहाना ने अपने गांव में दो आदमियों को एक लड़की के साथ रेप करते हुए पकड़ा था। पहले तो शहाना ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद खुद की अदालत लगाकर आरोपी को रेप पीड़िता के साथ शादी करने का हुक्म दे डाला। बस यहीं से शहाना ने ठान लिया था कि, वह अपने गांव को भयमुक्त कर देंगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शहाना आसपास के इलाकों में 'बंदूक वाली चाची' के नाम से प्रसिद्ध हैं। शहाना रोज रात को बंदूक लेकर गलियों में गश्त देती हैं और कहीं भी कुछ खुराफाती हरकत देखने को मिलती है। तो उसे पकड़ लेती हैं।

शहाना गांव-गांव जाकर लोगों से जुर्म के खिलाफ लड़ने की अपील करती हैं। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार का पुरजोर विरोध करने वाली शहाना गांव के विकास के लिए काफी आगे रहती हैं। भूमि-विवाद से लेकर पानी की समस्या तक हर कोई शहाना के पास मदद मांगने आता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari