Bank Holidays Feb 2021: अगर अगले हफ्ते में आप किसी काम से बैंक जाने वाले हैं तो यह जरूर पढ़ लें कि फरवरी महीने में बैंक हॉलीडेज का क्‍या स्‍टेट्स है यानि बैंक ब्रांचेज कितने दिन बंद रहने वाली हैं।

Bank Holidays February 2021: आजकल भले ही हम आप बैकिंग से जुड़े तमाम काम ऑनलाइन या मोबाइल बैकिंग से ही पूरा कर लेते हैं, लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं, जिनके लिए अपनी बैंक ब्रांच तक जाना ही पड़ता है। ऐसे में बैंक जाने से पहले आपको यह जरूर मालूम होना चाहिए कि फरवरी महीने में हॉलीडे के कारण के बैंक कितने दिन बंद रहने वाले हैं। हालांकि आपको बता दें कि बैंक हॉलीडेज देश के सभी राज्‍यों में एक समान नहीं होते। इसका मतलब यह है कि अलग अलग राज्‍यों द्वारा घोषित छुट्टियों के आधार पर बैंक ब्रांचेज किसी राज्‍य में खुले या बंद हो सकते हैं। यहां राज्‍यवार देखें बैंक हॉलीडेज का फरवरी 2021 का कैलेंडर।

12 फरवरी, 2021- शुक्रवार : सोनम लोसार (Sonam Lochhar) - सिर्फ सिक्किम में बैंक रहेंगे बंद।

13 फरवरी, 2021- शुक्रवार : दूसरा शनिवार

15 फरवरी, 2021- सोमवार : लुई नागई नी - मणिपुर

16 फरवरी, 2021- मंगलवार : वसंत पंचमी - हरियाणा, उड़ीसा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल

19 फरवरी, 2021- शुक्रवार : छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती – महाराष्ट्र

20 फरवरी, 2021- शनिवार : अरुणाचल और मिजोरम राज्य दिवस - अरुणाचल और मिजोरम

26 फरवरी, 2021- शुक्रवार : हज़रत अली जयंती - उत्तर प्रदेश

27 फरवरी, 2021- शनिवार : चौथा शनिवार

डेटा सोर्स: RBI

Posted By: Chandramohan Mishra