- प्रभु यीशू के जन्म पर मिडनाइट में काटा गया केक

- लोगों ने घरों में प्रभु यीशू के जन्म की झांकी सजाई

BAREILLY: प्रभु यीशू के आने की खुशी में वेडनसडे को मार्केट में काफी चहल पहल देखने को मिली। दिन में जहां लोग क्रिसमस डेकोरेशन और गिफ्ट्स के लिए शॉपिंग करते नजर आए। वहीं रात में चर्चेज में मंजर सीन देखने के लिए क्रिश्चियन फैमिलीज की भीड़ उमड़ पड़ी। सिटी के सभी चर्चेज में कैरल सिंगिंग और ईव सर्विस, वॉच नाइट सर्विस में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलाव कैरल सिंगिंग की टीम ने भी प्रभु यीशू के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाया। चर्चेज में शाम को बॉर्न फायर सर्विस और कैंडिल सर्विस भी ऑर्गनाइज की गई। घरों में लोगों ने क्रिसमस ट्री और प्रभु यीशू के जन्म की झांकी सजाई। कुछ ने ईव पार्टी भी ऑर्गनाइज की। चर्चेज के बाहर मेले की तैयारियां भी देखने काे मिलीं।

मिडनाइट सर्विस फिर हैप्पी क्रिसमस

क्रिसमस ईव पर सिटी के चर्चेज कैरल्स से गूंज उठे। इंटर डिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च, इंग्लिश मैथोडिस्ट चर्च, सीएनआई चर्च, फ्री विल बैप्टिस्ट चर्च, आर्मी सैल्वेशन चर्च, एबीसी चर्च, सेंट स्टीफेंस चर्च, क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में बाइबिल के गीत गाए गए। बच्चों ने कैरल सिंगिंग के जरिए सभी ने प्रभु यीशू को याद किया। बिशप कोनराड स्थित सेंट अल्फांसेस कैथोलिक चर्च में मिस्सा के जरिए प्रभु के प्रसंगों को सुनाया गया। इसके बाद मिडनाइट सर्विस में प्रभु यीशू के बर्थ सेलीब्रेशन में स्पेशल केक काटा गया। सेंटाक्लॉज ने बच्चों संग बड़ों को चॉकलेट्स बांटी।

चर्चेज को दिया लास्ट टच

वेडनसडे को चर्चेज में चल रहे डेकोरेशन को लास्ट टच दिया गया। वेडनसडे शाम होते ही रंग बिरंगी लाइट्स से चमकते चर्चेज की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। शहर के ज्यादातर चर्चेज में डेकोरेशन एलईडी लाइट्स से की गई। कुछ चर्चेज ने बड़े बड़े इलेक्ट्रिक स्टार्स लगाकर डेकोरेट किए गए हैं। इस बार सेंट अल्फोंसेस ने प्रभु यीशू व अन्य मूर्तियों की साइज करीब म् फिट कर दी गइर्1 हैं।

यूं रहेगा चर्चेज का कार्यक्रम -

फ्री विल बैप्टिस्ट चर्च - सुबह क्0.फ्0 बजे विशेष आराधना

सुबह क्क् बजे से क्रिसमस मेला

सेंट अल्फोंसेस कैथेड्रिल चर्च - सुबह 9 बजे विशेष आराधना

शाम ब् से क्0 बजे तक क्रिसमस महोत्सव

मैथोडिस्ट चर्च सुभाषनगर - सुबह क्0 बजे विशेष आराधना

क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च - सुबह क्0 बजे बैप्टिज्म संस्कार

सुबह क्0.फ्0 बजे विशेष आराधना

सुबह क्क् बजे से क्रिसमस मेला

रात क्0.फ्0 बजे इबादत

आर्मी सैल्वेशन चर्च - सुबह क्0.फ्0 बजे विशेष आराधना

इंग्लिश मैथोडिस्ट चर्च - सुबह क्क् बजे विशेष आराधना

सीएनआई चर्च - सुबह 9 बजे प्रभु भोज की आराधना

सेंट स्टीफेंस चर्च - सुबह क्क् बजे प्रभु भोज की आराधना

इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च - सुबह क्0 बजे क्रिसमस विशेष आराधना

Posted By: Inextlive