- शहर में नगर कीर्तन के रूप में निकली जागृति यात्रा

>BAREILLY: रहबर साहब श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व को समर्पित जागृति यात्रा तख्त संडे देर शाम बरेली पहुंची थी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाऊन पहुंची यात्रा में गुरु गोबिंद सिंह के ऐतिहासिक शस्त्र, वस्त्र, तोप के दर्शन कराए गए। साथ ही, हस्त लिखित साहब श्री गुरु ग्रन्थ साहब का प्रकाश गुरुद्वारा में किया गया। पटना साहब से आए ज्ञानी ने संगतों को गुरु ग्रंथ साहब व उनके परिधानों की जानकारी दी। इसके बाद जागृति यात्रा के मीत ग्रन्थी और अन्य पदाधिकारियों का गुरुद्वारा मॉडल टाउन की मुख्य सेवादार बीबी जसपाल कौर ने स्वागत किया।

निकला नगर कीर्तन

स्वागत के बाद जागृति यात्रा गुरुद्वारा मॉडल टाउन से नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें पंच प्यारों समेत संगतों को दर्शन करवाते हुए, कीर्तन जत्था हरि मन्दिर, प्रेमनगर, डीडी पुरम चौराहे से होते हुए गुरुद्वारा जनकपुरी तक पहुंचा। जहां गुरद्वारा साहब के प्रबंधकों व संगतों ने यात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया। इसके बाद यात्रा पीलीभीत बाईपास होते हुए गुरुद्वारा चौकी चौराहे पहुंची। जहां संगतों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा को अलीगढ़ के लिए रवाना किया। अलीगढ़ के बाद यात्रा आगरा के लिए रवाना होगी। कई संगतो ने बाइक रैली के रूप में यात्रा के साथ बदायूं तक सफर किया। इस दौरान मंजीत कौर, जीत कौर, बलजीत कौर, अनीत कौर, दविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive