Barhait Jharkhand Election Result 2019 LIVE Update Latest Update झारखंड में बरहैत विधानसभा सीट पर मतगणना खत्म हो गई है। यहां पर हेमंत सोरेन अपने निकटतम बीजेपी उम्‍मीदवार साइमन मालतो से 25740 वोटों से जीत चुके हैं।


कानपुर।&Barhait, Jharkhand Election Result 2019 LIVE Update: झारखंड की बरहैत विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्‍मीदवार व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन बीजेपी उम्‍मीदवार साइमन मालतो से से जीत चुके हैं। सोरेन ने अपने निकटतम उम्‍मीदवार को 25740 वोटों से हराया है।बरहैत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। 2014 के चुनाव में इस सीट से जेएमएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन का निर्वाचन हुआ था। इस चुनाव क्षेत्र में 185700 मतदाता है, जिसमें से 2014 में 93990 पुरुष और 91710 महिलाओं ने वोट डाले थे। 2014 में रघुवर दास को नई सरकार का प्रमुख चुना गया।हेमंत सोरेन को 62515 वोट मिले थे
इस बार भी इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पर इनको भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिमोन मालतो से कड़ी टक्कर मिल रही है। बीते चुनाव में यहां विधायक चुने गए जेएमएम पार्टी के हेमंत सोरेन ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी पार्टी के हेमलाल मुर्मू को हराया था। हेमंत सोरेन को 62515 वोट तो बीजेपी नेता को 38428 वोट मिले थे।

Posted By: Shweta Mishra