जूडो में दूसरे दिन बरेली टीम ने किया शानदार प्रदर्शन
- राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही है 65वीं प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता
- सहारनपुर और वाराणसी की टीम में दिखा दम बरेली : राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही 65वीं प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर और बनारस ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा है। वहीं, बरेली की टीम ने पहले दिन की तुलना में अपनी परफॉर्मेस में सुधार किया है। दूसरे दिन चीफ गेस्ट डीआईओएस मनभरन राम राजभर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहली बार इंटरनेशनल रेफरी प्रतियोगिता में इंटरनेशनल रेफरी रहे। पिछले बीस साल की बात करें तो ऐसा पहली बार हुआ है। अब तक किसी भी प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में इंटरनेशनल रेफरी शामिल नही हुए। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद के प्रयास से इस बार पांच इंटरनेशनल रेफरी प्रतियोगिता करा रहे हैं। ब्वॉयज कैटेगरी : 40 केजी के विनर सहारनपुर से लक्ष्मी नारायण सिंह- फर्स्टमेरठ से अरमान - सेकेंड
कानपुर से आयुष और बरेली से विवेक वर्मा - थर्ड 45 केजी के विनर मेरठ से नीतिन कुमार - फर्स्ट प्रयागराज से पवन कुमार - सेकेंड गोरखपुर से विवेक गुप्ता - थर्ड कानपुर से संगम यादव - थर्ड 50 केजी के विनर सहारनपुर से उदयवीर सिंह - फर्स्टबनारस से सूरज भारद्वाज - सेकेंड
बरेली से शिवकुमार - थर्ड कानपुर से पीयूष यादव - थर्ड 55 केजी के विनर सहारनपुर से राहुल वर्मा - फर्स्ट बनारस से विशाल यादव - सेकेंड प्रयागराज से अनुज कुमार यादव - थर्ड गोरखपुर से सुदामा यादव - थर्ड गर्ल्स कैटेगरी : 52 केजी की विनर कानपुर से मनीषा भारद्वाज - फर्स्ट सहारनपुर से अंजली - सेकेंड बनारस से पूजा वर्मा - थर्ड बरेली से भूमिका चंद्रा - थर्ड 57 केजी की विनर सहारनपुर से मीनाक्षी - फर्स्ट गोरखपुर से तान्या कुशवाहा - सेकेंड आगरा से नैंसी - थर्ड मुरादाबाद से सलोनी - थर्ड 63 केजी की विनर बनारस से अंकिता मिश्रा - फर्स्ट बरेली से फैजा अख्तर - सेकेंड सहारनपुर से भारती - थर्ड आगरा से शुभी वर्मा - थर्ड 70 केजी की विनर सहारनपुर से शैली धीमान - फर्स्ट गोरखपुर से गोल्डी पांडेय - सेकेंड बरेली से साधना यादव - थर्ड