हिस्‍ट्री में पहली बार बन्‍दरों का एक ऐसा समूह देखा गया है जो चमगाद्ड़ खाते हैं। बन्‍दरों की ये चमगाद्ड़ खाने की आदत देखकर सभी साइंटिस्‍ट हैरान है और भविष्‍य को चिंतित भी हैं।

इबोला वाइरस फैलने का है डर
इतिहास में पहली बार ऐसा देखा गया है कि बन्दरों का कुछ समुह चमगाद्ड़ खाने लगा हैं। सभी वैज्ञानिक बंदरों का ये व्यवहार देखकर शौकड् है। उनको समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये बंदर इनका सेवन क्यों करने लगे है। दरअसल, तनजा़नियां और केन्या में कुछ बंदर चमगाद्ड़ खाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। वो बड़े ही चाव से उनको खा रहें हैं और एक-एक मील पर 10 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का समय बिता रहें हैं। सभी वैज्ञानिक बंदरों के इस व्यवहार को लेकर चिंतित है। उनको डर है की ऐसे व्यवहार से घातक रोग और खासकर इबोला वाइरस फैल सकता है। इस वीडियो में देखे की कैसे ये बंदर चमगाद्ड़ को खा रहें हैं।

खास है ये खाना
इस शौकिंग फाइंडिंग का निष्कर्ष EcoHealth नाम की पत्रिका में छापा गया है। इसमें कहा गया है कि ये इतिहास में पहली बार है जब इस तरह का व्यवहार फिल्माया गया है। इस पत्रिका के को ऑथर केट डेटविलर का कहना है कि उन्होनें अपनी स्टडी में पाया है कि Cercopithecus प्रजाति के बंदर gombe में ही नहीं बल्कि केन्या के kakamega जंगल में भी चमगाद्ड़ का सेवन करते हैं। बंदरों के खाने के तरीके से पता चल रहा है कि उनका ये सबसे प्रिय भोजन है। सभी वैज्ञानिक इस बात से बेहद परेशान है। उनको डर है कि बंदरों की ये चमगाद्ड़ खाने की आदत कई घातक रोगों को ना फैला दें।

Bizarre News inextlive from Bizarre News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma