भारतीय सेना के पैदल सैनिक जब युद्ध के मैदान में होते हैं तो उनकी मौजूदगी ही दुश्‍मनों का दिल दहलाने के लिए काफी होता है। सैनिक अपने रेजीमेंट के युद्धघोष के साथ पूरे दम से हमला बोलते हैं तो दुश्‍मनों के होश उड़ जाते हैं। भारतीय सेना ने 1947 1965 1971 1984 और 1999 में पाकिस्‍तान के दांत खट्टे किए हैं। 1962 की बात छोड़ दें तो बहुत कम लोगों को पता होगा कि 1967 में हिंदुस्‍तानी फौज ने चीनी सेना पर जबरदस्‍त हमला बोलते हुए उसे सिक्किम से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। इस युद्ध में 88 भारतीय सैनिक शहीद और 163 सैनिक घायल हुए वहीं चीन के 300 सैनिक मारे गए थे और 450 से ज्‍यादा घायल हुए थे। इसके अलावा वर्ल्‍ड वार में भी दुनिया भारतीय सैनिकों का लोहा मान चुकी है। आइए आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सेना के विभिन्‍न रेजीमेंट के युद्धघोष के बारे में जानते हैं।


असम रेजीमेंट : 1941 में इस रेजीमेंट का गठन किया गया था। गत वर्ष भारतीय सेना के इस रेजीमेंट में 127 महिला सैनिकों का पहला बैच भी शामिल हो चुका है।बिना बॉर्डर पार किए पाकिस्तान में 40 KM अंदर घुस कर 'सर्जिकल स्ट्राइक' करेगी यह तोपडोगरा रेजीमेंट : इस रेजीमेंट की स्थापना 1877 में की गई थी। इस रेजीमेंट का वीरता से भरा गौरवशाली इतिहास रहा है।इंडियन आर्मी को बेहद करीब से जानना है तो आर्मी डे पर देखें बॉलीवुड की ये 6 फिल्में
गोरखा राइफल्स : 1 गोरखा राइफल्स की स्थापना 1815 में हुई थी। अंग्रेज इनकी बहादुरी से इतने प्रभावित थे कि देश की आजादी के बाद वे अपने साथ 2, 6, 7 और 10 गोरखा राइफल्स की बटालियनें अपने साथ ब्रिटेन ले गए और ब्रिटिश सेना में ब्रिगेड ऑफ गोरखा की स्थापना की। 1948 में भारतीय सेना ने 11 गोरखा राइफल्स को फिर से शुरू किया। इसे 1922 में भंग कर दिया गया था।इन 5 बड़ी वजहों से सैनिकों को हमेशा रखने पड़ते हैं छोटे बाल


जाट रेजीमेंट : इस रेजीमेंट की स्थापना 1795 में किया गया था। यह देश की सबसे पुरानी रेजीमेंट में से एक है।सर्जिकल स्ट्राइक के मास्टरमाइंड हैं डोभाल, जो हैं 'भारत के जेम्स बांड'मराठा लाइट इंफेंट्री : 1768 में इस रेजीमेंट की स्थापना हुई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी ने बांबे की रक्षा के लिए इस रेजीमेंट का गठन किया था।DRDO के सेना को तीन तोहफे, शामिल है परमाणु हमले के बावजूद दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाला बख्तरबंद वाहनपैराशूट रेजीमेंट : छाताधारी सैनिकों का यह रेजीमेंट को 1945 में गठित की गई थी।बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जमकर धोयाराजपुताना राइफल्स : 1775 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने इस रेजीमेंट का गठन किया था। इसमें लड़ाकू जाति माने जाने वाले राजपूत और जाट युवाओं की भर्ती की जाती है।मिल रहे थे लाखों रुपये के ऑफर लेकिन ठुकरा कर बन गया सैनिकसिख लाइट इंफेंट्री : 1944 में ब्रिटिश इंडिया में इसकी स्थापना की गई थी।

बॉलीवुड के 5 सेलेब्स जो रह चुके हैं इंडियन आर्मी में सैनिक

Posted By: Satyendra Kumar Singh