आठ नामजद व दर्जनभर अज्ञात पर दर्ज हुई रिपोर्ट

MNADHATA: क्षेत्र में दो संप्रदायों के बीच हुई मारपीट से सोमवार को मांधाता बाजार में उत्पन्न तनाव लगभग खत्म हो गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला शांत होने से लोग ही नहीं पुलिस भी राहत महसूस कर रही है।

दुकानदारों हुई थी पिटाई

मांधाता बाजार के ¨पटू अग्रहरी व महफूज अली के बीच विवाद होने के बाद महफूज ने साथियों के साथ ¨पटू के बगल के दुकानदार सुनील अग्रहरी पर हमला कर घायल कर दिया था। दूसरे पक्ष ने अख्तर नामक व्यक्ति की दुकानदार पर हमला बोल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दो संप्रदाय के बीच मारपीट की खबर पर पुलिस के होश उड़ गए। एसओ रत्नाकर सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया। आला अफसरों को सूचित करके बाजार में पीएसी लगवाई।

पुलिस ने कराया शांत

मंगलवार को एक पक्ष से अनिल ने तहरीर देकर महफूज, अशरफ, साहिल व अख्तर समेत पांच अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। दूसरे पक्ष से अख्तर की तहरीर पर संतोष उफ जुगनू, वीरू अग्रहरी, शिव कबाड़ी, राजेश गुप्त तथा 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसओ रत्नाकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तनाव नहीं है। एहतियातन पीएसी अभी लगी हुई है।

बाक्स

तमंचे के बल पर हुई छिनैती

SANGIPUR (22Dec,JNN): बाइक से रिश्तेदारी जा रहे पति व पत्‍‌नी से अज्ञात बदमाशों ने तमंचा सटा कर जेवरात छीन लिया। अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भवरहरा गांव निवासी कौशल कुमार सिंह अपनी बाइक से अपनी पत्नी के साथ सांगीपुर थाना क्षेत्र के देवली अपनी रिश्तेदारी जा रहा था। जैसे ही वह देवली के करीब पहुंचा ही था कि दो बाइक पर चार लोग सवार होकर आए और महिला को तमंचा दिखाकर महिला के अंगूठी, मंगलसूत्र चेन छीनकर तमंचा लहराते हुए चले गए। मामले की तहरीर उदयपुर थाने में दी गई।

Posted By: Inextlive