भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण मिल सकता है। बीसीसीआई ने उनके नाम की सिफारिश की है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा सम्‍मान होता है। आइए जानते हैं इससे पहले किन भारतीय क्रिकेटरों को मिला यह अवार्ड....

राहुल द्रविड़ :
भारतीय टीम के भूतपूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को साल 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट में 13,288 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में उनके नाम 344 मैचों में 10,889 रन दर्ज हैं। द्रविड़ ने 2012 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

कपिल देव :
भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव को साल 1991 में पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। महान आलराउंडर कपिल देव ने 131 टेस्ट में 5248 रन बनाए जबकि 434 विकेट भी उनके खाते में दर्ज हैं। वहीं वनडे की बात करें तो उन्होंने 225 मैच खेलकर 3783 रन और 253 विकेट अपने खाते में जोड़े।

डीबी देवधर :
महाराष्ट्र में जन्में दिनकर बलवंत देवधर ने कोई अंतर्रराष्ट्रीय मैच नहीं खेला। डीबी देवधर नाम से मशहूर इस बल्ल्ेबाज ने 81 फर्स्ट क्लॉस मैच खेले जिसमें कुल 4,522 रन बनाए।

सीके नायडू :
सीके नायडू पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिन्हें पद्म भूषण अवार्ड से नवाजा गया। नायडू ने सिर्फ 7 टेस्ट खेले जिसमें उनके खाते में 350 रन आए। वहीं 207 फर्स्ट क्लॉस मैचों में उन्होंने 11,825 रन बनाए।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari