लगता है कि बॉलीवुड को जिंदगी शब्‍द से कुछ ज्‍यादा ही प्‍यार है। अब तक इस पर तमाम फिल्‍में बन चुकी हैं और वो हिट भी रही हैं। अब देखो एक बार फिर जिदंगी से जुड़ी फिल्‍म 'डियर जिंदगी' रिलीज हो गई है। इस फिल्‍म में शाहरुख खान और आलिया भट्ट जैसे कलाकारों ने काम किया है। जिससे अब साफ हो गया है कि बॉलीवुड को जिंदगी बहुत प्‍यारी है। ऐसे में आइए आज हम आपको बॉलीवुड के इस गहरे जिंदगी प्रेम से रूबरू कराते हैं...


जिंदगी 50-50: यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन राजीव एस रुइया ने किया है। फिल्म में सुप्रिया सेन, वीना मलिक और रिया सेन जैसे स्टार ने काम किया है। जिंदगी खूबसूरत है: यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई है। इसका निर्देशन मनोज पुंज ने किया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें गुरुदास मन, तब्बू  और दिव्या दत्ता जैसे कलाकारों ने काम किया है। उधार की जिंदगी: यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन के.वी. राजू ने किया है। इसमें अभिनेत्री काजोल, अभिनेता जितेंद्र और मौसमी चटर्जी जैसे कालाकारों ने काम किया है। चलती का नाम जिंदगी:
यह फिल्म साल 1982 में रिलीज हुइ थी। इस फिल्म का निर्देशन किशोर कुमार ने किया है। वहीं इसमें मुख्य भूमिका में किशोर कुमार और अनूप कुमार रहे हैं। यह फिल्म फिल्म फेयर अवॉर्ड में पुरस्कृत हुई थी। जिंदगी:


1964 में आई फिल्म जिंदगी का निर्देशन रामानंद सागर ने किया। इसमें राजेंद्र कुमार, वैजयंती माला, राजकुमार, पृथ्वीराज कपूर, महमूद, जयंत व हेलन जैसे कई सुपरस्टार ने काम किया था। फिल्म सुपर हिट हुई थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra