बॉलीवुड में पगड़ी को लेकर एक अलग ही क्रेज है। अक्‍सर जब भी कोई एक्‍टर फ‍िल्‍म में पगड़ी लुक में नजर आता है तो फैंस उसे हाथों हाथ लेते हैं। ऐसे में एक बार फि‍र पगड़ी लुक धमाल मचाने की तैयारी में है। चर्चा है क‍ि अभ‍िनेता शाहरुख अपनी आने वाली फ‍िल्‍म जब हैरी मेट सेजल 'बटरफ्लाई' सॉन्ग में पगड़ी पहन रहे हैं। खैर अब ये फ‍िल्‍म आने पर ही पता चलेगा लेक‍िन हां शाहरुख से पहले बॉलीवुड में अक्षय और सनी द्योल जैसे कलाकार भी पगड़ी पहन चुके हैं। देखें उनके ये पगड़ी अवतार...

अक्षय कुमार:
अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म सिंह इज किंग में सरदार के किरदार में नजर आए। इसमें इनका पगड़ी वाला लुक सिंह इज ब्लिंग लोगों को काफी पसंद आया था।


रणबीर कपूर:
अभिनेता रणबीर कपूर भी इस पगड़ी वाली लिस्ट में शामिल हैं। इन्होंने 2009 में आई फिल्म रॉकेट सिंह में पगड़ी पहनी थी।

फरहान अख्तर:

भाग मिल्खा भाग फिल्म में अभिनेता फरहान अख्तर ने भी पगड़ी पहनी थी। मिल्खा सिंह के रोल में उनकी पगड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी।

ऐश्वर्या और शिल्पा से छोटे हैं उनके पति, मिलिए बॉलीवुड कपल्स से जहां पति की उम्र पत्नी से है कम

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra