BAREILLY: आई नेक्स्ट की बेटी बचाओ मुहिम की सफलता को देखते हुए लगता है कि अब पुलिस भी जिम्मेदारी लेने को तैयार है। पहले तो उसने महिलाओं की सिक्योरिटी के लिए आपरेशन मनचला चलाया गया। अब उनकी मदद के लिए डिस्ट्रिक्ट हेल्पलाइन को व्हॉटशएप पर शुरू किया है। इस हेल्पलाइन में महिलाएं व्हॉटशएप पर शिकायत करने के साथ-साथ मैसेज व कॉल भी कर सकती हैं। इस संबंध में एसएसपी के पीआरओ ने बताया कि व्हॉटशएप पर महिला हेल्पलाइन का नंबर 7भ्फ्ब्80भ्म्म्0 है। इस नंबर पर सिटी के साथ-साथ रूरल एरिया की महिलाएं भी शिकायतें कर सकती हैं। महिलाओं की शिकायतों पर संबंधित थाना को शिकायत फॉरवर्ड की जाएगी। अगर थाने की पुलिस इन शिकायतों पर तुरंत ही कार्रवाई नहीं करता तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Posted By: Inextlive