वर्ल्ड फेमस एस्ट्रोलॉजर 'बेजन दारूवाला' ने 6 अक्‍टूबर से 12 अक्टूबर 2019 के लिए सभी राशियों का उत्‍तम राशिफल बताया है। यहां दिया गया राशिफल सूर्यगणना पर आधारित है इसलिए कृपया अपनी जन्मतिथि के अनुसार ही राशिफल देखिए।

मेष (Aries - 21 Mar - 20 Apr) : गणेशा कहते हैं कि आपका ये हफ्ता उत्साह से भरा होगा। इनकॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वालों के लिए ये हफ्ता बहुत अच्छा और फलदायक होने वाला है। इस हफ्ते आपके अंदर मेहनत करने की क्षमता और इच्छा दोनों में असीमित वृद्घि होने वाली है। यही वजह है कि आपको सीनियर्स से काफी तारीफें भी मिलने वाली हैं। अपनी इस कामयाबी को आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करने के बारे में भी सोचेंगे, लेकिन मेहनत और तरक्की की इस रफ्तार में आपको हफ्ते के मिड तक सेलिब्रेशन का समय नहीं मिल पाएगा, लेकिन ये सोचकर भी निराश होने की जरूरत नहीं है। वीकेंड पर जमकर सेलिब्रेशन करिए।

वृष (Taurus - 21 Apr - 21 May) : अपनी जिंदगी से आपको कई तरह के अनुभव मिले हैं। इस हफ्ते आपको उन्हीं सब अनुभवों को याद करना होगा। कुछ भी नया करने से पहले, अपने साथ हो चुकी चीजों से मिली सीख को याद जरूर करिएगा। उसके बाद आगे बढिएगा। हफ्ते की शुरुआत कुछ इन्हीं चीजों के साथ होगी। गणेशा का आशिर्वाद आपके साथ है। इस दौरान आप कई तरह के मूड स्विंग्स से होकर भी गुजरेंगे, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। आप इन सब चीजों के आदी हैं, क्योंकि जिंदगी ने इसको लेकर भी आपको कई सारे अनुभव कराए हैं, तो जिंदगी के साथ वैसे ही आगे बढ़ते रहिए। परिवार और बच्चों के साथ मूड को अच्छा बनाने की कोशिश करें।

मिथुन (Gemini - 22 May - 21 Jun) : इस हफ्ते आपकी लाइफ में कुछ इमोशनल फेजेस आएंगे, लेकिन आप अपने इमोशंस को कंट्रोल करके खुश रहने में माहिर हैं। इस बार भी आप ऐसा ही करेंगे। ऐसा करते हुए आप रोज की तरह सामान्य जिंदगी बिताएंगे, लेकिन यहां एक खास बात और है। वह ये कि आप बहुत जल्दी किसी भी चीज या बात को गलत समझ लेते हैं। यहां आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। चीजों को गलती के मुकाम पर खड़ा करने से पहले उन्हें अच्छे से परख लें, समझ लें, फिर किसी निष्कर्ष पर पहुंचें। आप चाहें तो ऐसी किसी भी बात को आप अपने परिवार या करीबी दोस्तों से भी शेयर कर सकते हैं। गणेशा आपके साथ हैं। सकारात्मक सोचें।

कर्क (Cancer - 22 Jun - 22 Jul) : सामंजस्यपूर्ण संबंध आपके भीतर के प्रतिबिंबित को स्थिर करेंगे। कुछ घरेलू समस्याएं भी आपके आगे आ सकती हैं। ये घरेलू समस्याएं आपके वैवाहिक जीवन या दूर के रिश्तों को लेकर भी हो सकती हैं, पर गणेशा आपके साथ हैं। थोड़े से धैर्य और हिम्मत के साथ आप हर तरह की समस्याओं का हल ढूंढ लेते हैं। खर्चों में भी अचानक वृद्घि होगी। त्योहार के समय में आप कुछ बड़ा खर्चा करने के बारे में भी सोच सकते हैं। यहां खर्च करने से पहले अपने आगे की प्लानिंग्स का भी ध्यान जरूर रखिएगा। कहीं ऐसा न हो, कि फेस्टिव सीजन को सेलिब्रेट करने में नेक्स्ट मंथ की प्लानिंग बिगड़ जाए। खर्च करने से पहले एक बजट जरूर तैयार कर लें।

सिंह (Leo - 23 Jul - 22 Aug) : आप जिंदगी को बहुत करीब और अच्छे से समझते हैं। इसके लगभग हर एक पहलू से आपका आमना-सामना हो चुका है। यही कारण है कि आपके साथ सब कुछ सही ही होती है, क्योंकि आप हर चीज को टैकल करना जानते हैं, पर यहां आपको एक बात पर बहुत ध्यान देना होगा। वो ये कि आप जिंदगी को तो बहुत अच्छे से जानते हैं, लेकिन ये नहीं जानते कि किसी भी काम को लेकर आपके आइडियाज सही हैं या नहीं। जिंदगी बहुत खूबसूरत है, इसलिए भविष्य से जुड़ी कोई भी प्लानिंग करने से पहले कई बार, बार-बार सोचिएगा, समझिएगा। तभी कोई फैसला लीजिएगा।

कन्या (Virgo - 23 Aug - 23 Sep) : बीते एक्सपीरियंसेस के बहुत करीब जाने की कोई जरूरत नहीं है। इनसे सिर्फ दुख और मायूसी ही हाथ लगती है। ऐसा करने के बजाए खुद को एग्जामिन करना जारी रखिए और सोचिए कि आप अपने आप को और जिंदगी को बेहतर कैसे बना सकते हैं। गणेशा का आशीर्वाद आपके साथ है। वो पुराने विचार, जो आज भी आपकी ग्रोथ में रुकावट बन रहे हैं, यही वो सही मौका है, जब आपको उन्हें अपने दिल से उखाड़ फेंकना होगा। नई विचारधारा के साथ आगे बढ़ते रहने का नाम ही जिंदगी है। हो सके तो पुराने दोस्तों से मिलने का थोड़ा समय निकालिए। फैमिली को टाइम दीजिए। आप अच्छा फील करेंगे।

तुला (Libra - 24 Sep - 23 Oct) : एक वक्त था, जब कोई आपके बहुत करीब था। धीरे-धीरे जिंदगी की व्यस्तता में वो आपसे दूर हो गया। इस हफ्ते आप अपने उसी करीबी को ढूंढने की जद्दोजहद कर सकते हैं। आपका मन उससे एक बार फिर से मिलने के लिए बेचैन हो रहा है, सो आप उससे कॉन्टैक्ट करने का कोई न कोई रास्ता ढूंढने में लगे हुए हैं। वैसे आपकी फैमिली की भी इस हफ्ते आपसे कुछ एक्सपेक्टेशंस हैं। वो आपके साथ कुछ अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं। उनके साथ समय बिताना भी एक अच्छा आइडिया हो सकता है। वर्क-प्लेस पर इस हफ्ते कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आप इनको अच्छे से टैकल करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio - 24 Oct - 22 Nov) : पिछली लंबी भागदौड़ के बाद अब आपकी जिंदगी में कुछ स्थिरता आएगी। आप थकान जरूर फील करेंगे, लेकिन मन में एक संतुष्टी होगी कि पिछले हैक्टिक समय का सामना आपने बेहद फुर्ती और चतुराई के साथ किया, लेकिन इस स्थिरता के साथ जिंदगी में कुछ बड़े बदलाव भी आने वाले हैं। इन बदलावों के लिए भी आपको पूरी तरह से तैयार रहना होगा। वैसे ये बदलाव पॉजिटिव ही होंगे, बहुत कम चांसेस हैं कि ये निगेटिव हों। इन बदलावों के साथ आपकी लाइफ में बहुत कुछ बदल सकता है। गणेशा कहते हैं कि जो भी कुछ हुआ और जो हो रहा है, सब अच्छे के लिए ही हो रहा है।

धनु (Sagittarius - 23 Nov - 21 Dec) : इस हफ्ते आप जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको पूरी तरह से फ्लैक्सिबल होना पड़ेगा। जो भी और जैसे भी बदलाव होंगे, उनके सांचे में खुद को ढालना होगा। गणेशा कहते हैं कि बदलाव प्रकृति का नियम है और ये भविष्य के लिहाज से सही ही होंगे। यहां से आपको नए विचारों के आधार पर जिंदगी को आगे बढ़ाना होगा। संयम रखना होगा और हिम्मत के साथ सबकुछ देखना और सहना होगा। आपकी फैमिली आपकी जिंदगी में आए इस बदलाव के फेज में आपके साथ खड़ी है। आपकी ताकत बनकर ये आपका साथ देगी। धैर्य रखें, हफ्ते के अंत तक सब कुछ सही होने लगेगा।

मकर (Capricorn - 22 Dec - 20 Jan) : इस हफ्ते आप अपनी जिंदगी में अंधकार को दूर करने के लिए हर बाधा और दरवाजों को तोडऩे की कोशिश करेंगे। आपकी ये कोशिश बहुत हद तक सफल भी होगी। इसी के साथ जो ज्ञान का प्रकाश आपको मिलेगा, वो आपके जीवन को सुखमय बनाने वाला है। आप खुद में असीम संतुष्टी का अहसास करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। हो सकता है कि इनके साथ मिलकर किसी यात्रा का भी योग बने। गणेशा कहते हैं कि अच्छे मित्रों का साथ हमेशा अच्छा ही होता है। आपको उनसे भी कुछ अच्छा ही सीखने को मिलेगा। इस बीच फैमिली को भी थोड़ा समय जरूर दें।

कुंभ (Aquarius - 21 Jan - 19 Feb) : कोई अगर कुछ समय के लिए अस्वस्थ हो जाए, तो ये टाइम इमरजेंसी या मेडिकल हेल्प का भी हो सकता है। आपके किसी करीबी को आपकी जरूरत पड़ सकती है। आपके पास कोई पालतू पशु है, तो उसको लेकर आपको कोई तनाव हो सकता है। कुल मिलाकर आपका ये हफ्ता थोड़ा नीरस होने वाला है। कुछ प्रॉब्लम्स, लंबे खर्चों के साथ आपके पास आ सकती हैं। लोन्स, फंड्स आदि चीजों को लेकर आप थोड़ा ज्यादा स्ट्रेस फील कर सकते हैं। इन सब चीजों से जूझते हुए आप थोड़ा परेशानी और थकान भी फील करेंगे। हिम्मत मत हारिएगा, गणेशा आपके साथ हैं। समय के साथ सब ठीक होगा।

मीन (Pisces - 20 Feb - 20 Mar) : ये हफ्ता आपके लिए थोड़ा मुश्किल और हतोत्साहित करने वाला हो सकता है। आप मानसिक और शारीरिक स्तर पर खुद को कमजोर फील करेंगे, लेकिन इस कमजोरी में आपको खुद को नहीं ढालना है। बल्कि अपने आप को स्थिर रखने की कोशिश करनी है। तभी इससे बाहर निकल पाएंगे। अपने किसी करीबी को लेकर कुछ टेंशन भरी न्यूज सुनने को मिल सकती है। किसी को आपकी मदद की जरूरत भी पड़ सकती है। कोशिश करें कि उसकी मदद के लिए आगे बढ़ें। हो सकता है कि उसकी मदद करते-करते आप खुद की परेशानियों को थोड़ा हल्का महसूस करें।

Email: info@bejandaruwalla.com
Website:www.bejandaruwalla.com

Posted By: Chandramohan Mishra