अगर आप 2017 में शादी करने जा रहे हैं और अपना हनीमून प्‍लान कर रहे हैं तो हम आप को साल के हर महीने के हिसाब से दुनिया के सबसे बेहतरीन हनीमून स्‍पॉट के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आप अपने प्‍यार को वो तोहफा दे सकते हैं जो उसे सारी जिंदगी याद रहे। ये जगह जन्‍नत से कम नही हैं। बस आप को यहां के मौसम के बारे में जानकारी होनी चाहिए।


2- तंजानियां
जनवरी में आप तंजानियां में स्थित जांनजीबर को भी अपना हनीमून स्पॉट बना सकते हैं। समंदर की लहरों के बीच आप अपने पार्टनर के साथ यहां खुल कर इंज्वाय कर सकते हैं। यहां समंदर पर बने स्वीट आप को रूमानियत का एहसास दिलवायेंगे। यहां की खूबसूरती आप को अपने पार्टनर के कभी ना भूलने वाले पल देगी।

4- मोरक्को
आप अगर मार्च में अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं तो मोरक्को का मार्केश शहर आप के लिए सबसे खूबसूरत जगह हो सकती है। गर्मी के दिनो में यह जगह जन्नत से कम नही होती है। आप यहां अपनी जिंदगी के सबसे बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

6- यूएसए
अगर आप मई के महीने में अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं तो आप के लिए केलफोर्नियां बेहतरीन स्पॉट है। समंदर किनारे बसा ये शहर आप को आप के पार्टनर के साथ कुछ रूमानियत भरे पल देगा। यहां उगते हुये सूरज और समंदर में डूबते हुये सूरज को देखने लाखों सैलानी आते हैं। यहां से आप लॉस एंजलिस, सेन फ्रांसिस्को भी जा सकते हैं।

8- इटली
हनीमून स्पॉट की बात हो और इटली का नाम ना आये ऐसा नहीं हो सकता है। अगर आप जुलाई माह में अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं तो इटली का एमाल्फी कोस्ट आप के लिए बेस्ट हनीमून स्पॉट होगा। समंदर किनारे ठंडी हवा में रेड वाइन के साथ आप अपने पार्टनर को कभी ना भूलने वाला तोहफा दे सकते हैं। यहां के लग्जरी होटल आप को शाही अहसास दिलायेंगे।

10- मॉरीशस
इंडियन ओसन में स्थित मॉरीशस आईलैंड सितंबर के महीने में आप के लिए बेस्ट हनीमून स्पॉट हो सकता है। बीच समंदर में आप को बोट पर अपने पार्टरन के साथ होंगे तो पूरी दुनिया को भूल जायेंगे। मॉरीशस के आस पास सैकड़ो छोटे आईलैंड हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

12- बोरा-बोरा
नवंबर में आप अपना हनीमून सेलीब्रेट करने के लिए फ्रेंच पॉलीनेसिया के बोरा-बोरा आइसलैंड पर भी जा सकते हैं। बोरा-बोरा में आप को लग्जरी ओवर वॉटर प्राइवेट विला मिलेंगे। समंदर के बीच में बने ये विला स्वर्ग से कम नही हैं। विला को ऐसा बनाया गया है कि आप अंदर जाकर से समंदर के भीतर का नजारा भी ले सकते हैं।

13- कोस्टा रीका
अगर आप और आप के पार्टनर नेचर और एडवेंचर के शौकीन हैं तो दिसंबर के महीने में कोस्टारीका आप के लिए जन्नत से कम नही है। यहां बादलों को छूते हुए जंगल और उनके बीच में बने झरने आप को एक रूमानी अहसास देंगे। यहां आप प्राइवेट वुड हाउस का भी मजा ले सकते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra