आज पूरे देश में होली का त्‍योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भले ही भारत के अलग-अलग ह‍िस्‍सों में होली के त्‍योहार को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता हो लेक‍िन इस द‍िन पूरा देश रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर होता है। यहां के रंगों और रिवाजों में एक अनोखी बात होती है। कुछ जगहें तो ऐसी हैं जहां हथौड़े और लट्ठों की मार से प्‍यार भरी होली की शुरुआत होती है। आइए जानें भारत की इन जगहों के बारे में जहां पर मनती है अनोखी होली...


हरियाणा हरियाणा में होली मनाने का अंदाज अलग है। होली पर पिरामिड आदि बनाकर मटकी तोड़ने और मक्खन बांटने का रिवाज है। इतना ही नहीं यहां भाभी-देवर के रिश्ते की मिठास की अनोखी मिसाल दिखती है। यहां भाभियां रंग डालने वाले वाले देवरों को पीटती हैं। शाम को देवर भाभियों को मिठाई देते हैं।बनारस बनारस में मंदिरों के अलावा घाटों पर होली मनाई जाती है। बनारस के कुछ बड़े घाटों पर होली गायन होता है। इस दौरान लोग ढोल नगाड़े की थाप पर थिरकते हैं। इसके अलावा गाने आदि भी गाते हैं। जिसे फाग नाम से पुकारा जाता है। विशेष घाटों पर लोगों को भांग आदि का भी वितरण किया जाता है।महाराष्ट्र


महाराष्ट्र में भी होली पर दही हांडी फोड़ने का रिवाज है। इस दौरान लड़के मटकी तोड़ने की कोशिश करते हैं उसी समय लड़कियां उन पर रंग डाल उनको हांडी फोड़ने से रोकती हैं। सबसे खास बात तो यह है कि हांडी फोड़ने वाले विजेता को एक साल के लिए होली का राजा घोषित कर दिया जाता है। पंजाब

पंजाब में भी होली बेहद अलग तरीके और हर्षोल्लास से मनाई जाती है। पंजाब की होली को होला मोहल्ला के नाम से जाना जाता है। यहां होली से एक दिन पहले ही होली शुरू हो जाती है और 6 दिन तक मनाई जाती है। इस दौरान यहां पुरुष अलग-अलग तरह के करतब दिखाते हैं और गाने गाते हैं।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे रचेगा इतिहास, ट्रेन में तैनात होंगी सिर्फ महिला टीटीई

 

Posted By: Shweta Mishra