-पिता को ठीक करने के लिए सो रही भाभी पर की तांत्रिक क्रिया

-महिला को लगाए गए 352 टांके, हालत नाजुक

बरेली : सिकलापुर में एक महिला ने अपने पिता से कैंसर से बचाने के लिए अपनी भाभी को 101 बार ब्लेड मारी। दरअसल यह सब उसने तांत्रिक क्रिया के चलते किया। बारादरी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं जख्मी महिला के शरीर पर लगभग 352 टांके आए हैं और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

देर रात की तांत्रिक क्रिया

थाना भोजीपुरा के मार्डन विलेज की रहने वाली रेनू की शादी सिकलापुर के संजीव से हुई थी। रेनू का ससुर कैंसर है। तो उसकी ननद मोनी ने अपने पिता को कैंसर से निजात दिलाने के लिए तांत्रिक क्रिया का सहार लिया। मंडे रात मोनी अपनी भाभी के कमरे में पहुंच गई। इसके बाद गहरी नींद में सो रही भाभी की बॉडी पर ब्लेड से 101 बार वार किया। किसी तरह रेनू मोनी से बचकर खून से लथपथ हालत में सड़क पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे रामपुर गार्डन के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

महिला कांस्टेबल के छूटे पसीने

जब पुलिस ने मोनी को हवालात में बंद कर दिया तो वह अजीब सी हरकतें करने लगी। कभी वह दीवारों से बात करने लगती तो कभी पुलिस को ही आंखे दिखाने लगती। वहीं इंस्पेक्टर बारादरी नरेश त्यागी ने बताया कि महिला ने अपना जुर्म कुबूल किया है। लेकिन महिला पूरी रात हवालात में अजीबो-गरीब हरकतें करती रही। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

Posted By: Inextlive