'भाभीजी' सौम्या टंडन ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक
मुंबई (ब्यूरो): एक पॉपुलर टीवी शो में 'भाभीजी' का रोल करने वालीं एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने बीते कुछ वक्त से अपनी प्रेग्नेंसी के चलते शो से छुट्टियां ले रखी थीं। खबर है कि इस एक्ट्रेस ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि बीते फ्राइडे सौम्या के बेटे का जन्म हुआ था। सौम्या ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की पहली झलक भी शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनके हसबैंड सौरभ देवेंद्र सिंह भी नजर आ रहे हैं।
फैंस भी हैं बहुत खुशकुछ महीनों पहले सौम्या ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उनके मां बनने पर टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अलावा उनके फैन्स ने भी उन्हें बधाई दी है। बता दें कि सौम्या और सौरभ ने साल 2016 में शादी की थी। सौरभ पेशे से एक बैंकर हैं।'भाभी जी घर पर हैं' छोड़ने की खबरों पर सौम्या ने ट्वीट कर बताई सच्चाई
2011 की इस सुपरहिट के सीक्वल में भी होंगे सलमान खान