- सदर थाना के शुभई निवासी प्रमोद ने बैड¨मटन में बनाई अपनी पहचान

HAZIPUR/PATNA: वैशाली जिले के लाल बैड¨मटन खिलाड़ी प्रमोद भगत का चयन खेल जगत के प्रतिष्ठित अवार्ड अर्जुन पुरस्कार के लिए किया गया है। इस अवार्ड के लिए चयनित होने पर जिले के लोग काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्हें यह अवार्ड खेल दिवस के दिन नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा।

सदर थाना क्षेत्र के शुभई गांव निवासी रामा भगत के पुत्र प्रमोद भगत बचपन से ही बैड¨मटन में रुचि रखते थे। उनके भाई शेखर भगत कहते हैं कि पिता साधारण किसान हैं। खेतीबारी से ही उनका परिवार चलता है। वे तीन भाई और तीन बहन हैं। प्रमोद भगत दूसरे नंबर पर आते हैं। उनकी बुआ ओडिशा में रहती हैं। उनके पास प्रमोद को बचपन में ही पढ़ने-लिखने के लिए भेज दिया गया था। बड़े भाई अमोद भगत भी किसान ही हैं। इस वजह से वे चाहते थे कि प्रमोद अच्छी शिक्षा ग्रहण करे। बुआ के घर रहते हुए प्रमोद ने स्नातक तक पढ़ाई की।

अथक मेहनत से कामयाबी

अथक मेहनत की बदौलत प्रमोद ने बैड¨मटन में अपनी पहचान कायम कर ली। उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार बुलंदियों को छूते रहे। अभी वे स्विट्जरलैंड में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस पुरस्कार की घोषणा होते ही परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रमोद भगत भी इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे। उन्होंने फोन पर कहा कि उनकी मां मंजू देवी ही उनके लिए द्रोणाचार्य हैं। मां से ही प्रेरणा पाकर आज वह इस मुकाम पर पहुंच सके।

Posted By: Inextlive