पेट्रोल और डीजल की लगातार कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से आज कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ भारत बंद किया है। इस दौरान बिहार समेत कर्इ राज्यों में हालात काफी बिगड़े हैं। तोड़फोड़ व आगजनी से लेकर ट्रेने तक रोकी जा रही हैं। तस्वीरों में देखें भारत बंद का असर...


दिल्ली :  नई दिल्ली में भारत बंद के दौरान इंडिया यूथ कांग्रेस के समर्थकों पर लाठियां भांजते पुलिस कर्मी। जम्मू :  भारत बंद का असर जम्मू में भी कुछ घंटो बाद ही दिखने लगा। यहां पर लोगों ने कई जगहों पर आगजनी की।  पटना :  जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे हैं। बस में तोड़फोड़ करता बंद समर्थक। मुंबई :  मुंबई के कई इलाकों में बंद का जबरदस्त असर दिखा। यहां कांग्रेस और अन्य वाम मोर्चा दलों के लोग पटरियों पर लेटे रहे।गुवाहटी :  भारत बंद के दौरान गुवाहटी में लोगों ने सड़कों पर आगजनी भी की। आग बुझाने की कोशिश करता सैन्य कर्मी।


अगरतला :  भारत बंद अगरतला में उपद्रव करते समर्थकों को खींच कर किनारे करते स्थानीय पुलिस के जवान। पटना :  भारत बंद के दौरान पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा। यहां कई इलाकों में स्कूल काॅलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

पटना :
  यह तस्वीर भी पटना की ही है। इस तस्वीर को देखकर यहां कैसा भारत बंद है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। भाेपाल :  मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भारत बंद के दौरान हालात काफी बिगड़े हैं। भाेपाल की सड़कों पर कुछ ऐसे सन्नाटा पसरा है।मुंबई :  भारत बंद के दौरान ट्रेन रोके जाने की यह तस्वीर भी मुंबई की है। इससे आज यहां आमजनमानस को काफी परेशानी हुई। अगरतला :  अगरतला में बंद के दौरान महिलाएं भी सड़कों पर उतरी रहीं। विरोध करती युवती को रोकती महिला पुलिस कर्मी। चिकमंगलूर:  बंद के दौरान वाहन आदि न चलने से लोगों को काफी परेशानी हुई। सामान के साथ वाहन का इंतजार करती महिला।भारत हुआ बंद तो जमकर बोले पूर्व पीएम मनमोहन, पीएम मोदी के लिए दिया ये बड़ा स्टेटमेंटभारत बंद : मंहगे पेट्रोल पर राहुल गांधी ने किया पैदल मार्च, इन शहरों में दिखने लगा असर

Posted By: Shweta Mishra