Bharat Bandh Today Live Updates केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के इस भारत बंद का कांग्रेस आम आदमी पार्टी शिवसेना सपा समेत कई बड़े राजनैतिक दलों ने समर्थन किया है। ऐसे में यहां देखें यूपी पंजाब दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक भारत बंद का असर....

नई दिल्ली (एएनआई)। Bharat Bandh Today Live Updates केंद सरकार ने हाल ही में तीन नए कृषि कानून बनाए हैं जिनके विरोध में आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है। इन कानूनों में पहला कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020, दूसरा कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत अश्वासन और कृषि सेवा करार विधेयक, 2020 और तीसरा आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक, 2020 है। सरकार भले ही इन कानूनों को किसानों के हित में बता रही है लेकिन अन्नदाता इन्हें मानने को तैयार हैं। वे बीते 12 दिनों से देश की राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के साथ किसान संगठनों की 5 दाैर की वार्ता भी विफल रही। किसानों के इस भारत बंद का कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिवसेना, सपा समेत कई बड़े राजनैतिक दलों ने समर्थन किया है।

यहां देखें पल-पल का अपडेट...
दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में भारत बंद कर असर साफ दिख रहा है। देश में फलों और सब्जियों के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक, आजादपुर मंडी, भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को बंद रहेगी। यह ऐलान इसके अध्यक्ष आदिल अहमद खान ने दी है।

कृषि कानूनों के खिलाफ आज 13वें दिन भी किसान प्रदर्शनकारी सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं।
किसान यूनियनों ने आज देशभर में कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का आवाह्न किया है। #BharatBandh pic.twitter.com/ocLrzcayJN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2020
महाराष्ट्र
महाराष्टर् में भी भारत बंद के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरे हैं। स्वाभिमानी शेतकारी सगहताना ने मंगलवार को बुलढाणा जिले के मलकापुर में एक ट्रेन को 'भारत बंद रेल रोको' के तहत रोक दिया। बाद में उन्हें पुलिस ने पटरियों से हटा दिया और हिरासत में ले लिया।

Maharashtra: Swabhimani Shetkari Saghtana staged 'Bharat Bandh Rail Roko' protest and briefly stopped a train today in Malkapur of Buldhana dist. They were later removed from the tracks by Police & detained.
Farmer Unions have called #BharatBandh today, over Centre's #FarmLaws pic.twitter.com/syREnd7Iez

— ANI (@ANI) December 8, 2020
पश्चिम बंगाल
वामपंथी राजनीतिक दलों ने आज के भारत बंद और किसान यूनियनों के समर्थन में, कोलकाता के जादाबपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पटरियों पर विरोध प्रदर्शन किया और एक ट्रेन को रोक दिया। लोग सड़कों पर सरकार विरोधी खूब नारेबाजी कर रहे हैं।

West Bengal: Left political parties protest on the railway tracks at Jadabpur Railway Station in Kolkata & stop a train, in support of today's #BharatBandh by farmer unions. pic.twitter.com/7Kn6avKGGM

— ANI (@ANI) December 8, 2020
तेलंगाना
कामरेड्डी में सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी किसान संघों द्वारा किए गए भारत बंद को अपना समर्थन दे रहे हैं। एक बस चालक का कहना है सीएम ने कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई। देश के किसानों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

Telangana: Road Transport Corporation workers in Kamareddy extend their support to #BharatBandh by farmer unions.
A bus driver says, "CM raised his voice against Farm laws. Going with him, we the workers of RTC are protesting here. Farmers should not be subjected to injustice." pic.twitter.com/b7agzw9prA

— ANI (@ANI) December 8, 2020

पंजाब
अमृतसर में भारत बंद के समर्थन में दुकानें बंद दिखीं। यहां किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव ने बताया, दुकानें लगभग बंद हैं, इमरजेंसी सेवा बहाल है। भारत बंद के समर्थन में लोग अपने मन से शटर बंद कर रहे हैं।

Posted By: Shweta Mishra