जंग का मैदान बनी गंगनहर

-पुलिस-किसानों में जमकर पथराव, 40 से ज्यादा घायल

-भाकियू-रालोद ने दिल्ली को गंगाजल की आपूर्ति रोकी

- विधायक सुदेश शर्मा समेत दर्जनों किसान गिरफ्तार

Meerut/Ghaziabad : दिल्ली के लिए गंगा जल की आपूर्ति रोकने पर अड़े किसानों और पुलिस में दो घंटे तक जमकर संघर्ष हुआ। प्रशासन के तमाम दावों को दरकिनार कर मुरादनगर गंग नहर स्थित रेग्यूलेटर पर पहुंचे भाकियू-रालोद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर पथराव हुआ। फोर्स ने लाठीचार्ज कर खदेड़ने की कोशिश की तो भीड़ बेकाबू हो गई। फोर्स ने आंसू गैस व रबर बुलेट दागने के साथ हवाई फायरिंग की, लेकिन सब बेकार साबित हुआ। दिल्ली को जलापूर्ति रोक कर रेग्यूलेटर पर भाकियू ने कब्जा कर लिया है। पुलिस-प्रशासन मूक दर्शक बना देखता रहा। दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। टकराव में ब्0 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। इस दौरान दून-दिल्ली नेशनल हाइवे पर हजारों वाहन रुकने से कई किमी तक जाम लग गया।

किया था ऐलान

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने क्ख् तुगलक रोड दिल्ली स्थित रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की कोठी का बिजली-पानी कनेक्शन काटे जाने के विरोध में क्8 अगस्त को मुरादनगर में गंग नहर स्थित रेग्यूलेटर से दिल्ली को गंगा जल की आपूर्ति बाधित रोकने का ऐलान किया था।

रोकने पर लगाया जाम

भाकियू व रालोद से निपटने के लिए पुलिस ने तमाम महत्वपूर्ण रास्तों की नाकेबंदी कर आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था। सुबह किसान व रालोद नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात कर दी थी। इसके बावजूद सुबह करीब क्क् बजे भाकियू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरेंद्र नेहरा गदाना गांव से दर्जनों लोगों के साथ गंग नहर के लिए चले तो फोर्स ने रोक दिया। इन लोगों ने हापुड़ रोड पर धरना शुरू कर जाम लगा दिया तो ख्0 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

शुरू हुआ पथराव

ट्रैक्टरों पर सैकड़ों समर्थकों के साथ मोदीनगर विधायक सुदेश शर्मा ने गंग नहर के लिए कूच किया। इस काफिले में बड़ी संख्या में भाकियू व रालोद कार्यकर्ता शामिल हो गए। सभी को अबूपुर के पास पुलिस ने रोक दिया लेकिन विधायक समर्थकों संग अबूपुर गांव के रास्ते गंग नहर तक पहुंच गए। पुलिस ने रुकने की चेतावनी देते हुए हल्का बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले छोड़े। जवाब में भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

विधायक को जमकर पीटा

सीधा टकराव होते ही पुलिस ने रबर बुलेट दागने के साथ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी से किसानों पर पानी की बौछार करते हुए मोदीनगर विधायक सुदेश शर्मा समेत उनके कई समर्थकों को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। पथराव से दोनों पक्षों के ब्0 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। विधायक का उपचार गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा है।

डीआईजी के सामने पथराव

दोपहर करीब डेढ़ बजे डीआईजी के। सत्यनारायण मौके पर पहुंचे और पुलिस को बल प्रयोग करने से रोका। साथ ही भीड़ से शांत रहकर बातचीत की पेशकश की। दोनों पक्ष भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का इंतजार कर रहे थे कि अचानक भाकियू कार्यकर्ताओं ने फिर पथराव कर दिया तो पुलिस ने भी किसानों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिये।

प्रशासन नतमस्तक

राकेश टिकैत पहुंच गए और डीआईजी के। सत्यनारायण, जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा, एसएसपी धर्मेद्र सिंह आदि से बंद कमरे में वार्ता हुई लेकिन टिकैत दिल्ली को पानी की आपूर्ति ठप करने पर अड़े रहे। थकहार कर अफसरों और पुलिस ने हथियार डाल दिए और दोपहर ख्.फ्भ् बजे भाकियू व रालोद कार्यकर्ताओं ने भागीरथी व सोनिया विहार रेग्यूलेटर पर चढ़कर दिल्ली को गंगा जल की आपूर्ति ठप कर दी।

मोदी का पुतला फूंका

दिल्ली की गंगाजल आपूर्ति बाधित करने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने रणसिंघा बजाकर खुशी का इजहार किया। वहीं बड़ी संख्या में भाकियू और रालोद कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नृत्य भी किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी जलाया।

Posted By: Inextlive