Samar Singh Arrested : भोजपुरी सिंगर समर सिंह को को-स्टार आकांक्षा दुबे को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पिछले 10 दिन से समर सिंह को तलाश रही थी। आइए जानें काैन हैं समर सिंह...

लखनऊ (आईएएनएस)। Samar Singh Arrested : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे केस में शुक्रवार अको पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी पुलिस द्वारा उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के कुछ घंटों बाद भोजपुरी स्टार समर सिंह को को-स्टार आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के राजनगर में चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया। आकांक्षा 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थी। इस पर उनकी मां मधु दुबे ने समर सिंह पर अपनी बेटी को परेशान करने और इतना बड़ा कदम उठाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि समर पर आकांक्षा के 3 करोड़ रुपये बकाया थे और जब वह मांगती थी, तो समर उसे प्रताड़ित करता था और उसकी पिटाई करता था।

UP | Ghaziabad police have arrested Samar Singh, the absconding accused in Bhojpuri actress Akanksha Dubey's alleged suicide case from Ghaziabad.
A case was registered under Sec 306 of IPC against two persons namely, Samar Singh, who is associated with Bhojpuri films, and Sanjay… pic.twitter.com/pRjLoqclow

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 7, 2023


नेहनगर के रहने वाले हैं समर सिंह
भोजपुरी सिंगर समर सिंह आजमगढ़ जिले के नेहनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने आजमगढ़ के ग्रामसमाज इंटर कॉलेज से इंटर व हायर एजूकेशन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से की।
बचपन से ही गाने का काफी शाैक था
समर सिंह को बचपन से ही गाने का काफी शाैक था। पढ़ाई के दाैरान ही वह छोटे-छोटे सिंगिंग शो करते-करते भोजपुरी के फेमस सिंगर बन गए। पूर्वांचल के यूथ के बीच में समर काफी पाॅपुलर हैं।
पूर्वांचल से लेकर मुंबई तक का सफर
समर सिंह ने पूर्वांचल से लेकर मुंबई तक अपने गाने का जादू बिखेरा। उन्होंने कई फिल्मों व एल्बम में काम किया है। सिंगर समर सिंह का पहला भोजपुरी गाना साल 2002 में होली पर रिलीज हुआ था।
एक्ट्रेस अकांक्षा के साथ रिलेशनशिप
आकांक्षा दुबे ने बीते वैलेंटाइन डे पर समर के साथ अपने रिलेशनशिप का एनाउंस किया था। आकांक्षा समर के साथ अक्सर रील शेयर करती थीं। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट्स में साथ में काम किया है।

Posted By: Shweta Mishra