हॉरर कॉमेडी पहले भी बनाई जाती रही है। भूत पुलिस के निर्देशक ने इस तरह की कहानियां कही है। सैफ अली खान का ये पसंदीदा जॉनर है अर्जुन के साथ उनकी जोड़ी अच्छी रही है। दिक्कत कहानी में नयापन नहीं होने की वजह से है।

फिल्म: भूत पुलिस
कलाकार: सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडिस
चैनल: डिजनी प्लस हॉटस्टार
निर्देशक: पवन कृपलानी
रेटिंग: ढाई

क्या है कहानी
विभूति और चिरौंजी दो भाई हैं। दोनों के पास पिता की विरासत की किताब है, जिसमें भूत भगाने के नुस्खे हैं। विभूति और चिरौंजी की मस्ती अपनी चलती रहती है। वह लोगों को कई बार बेवकूफ बना चुके हैं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उनकी जिंदगी में कनिका और माया आती हैं,जो कि चाय बागान की मालकिन हैं। वहां खबर है कि एक कचकंडी है। उसको भगाना है तो आखिर वह कैसे भागती है। भागती भी है कि नहीं। भूत होते हैं या नहीं होते हैं। ये जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।

क्या है अच्छा
इन सबके बीच अंधविश्वास को लेकर भी निर्देशक का एक अच्छा टेक है। कामेडी मजेदार है। सैफ और अर्जुन की जोड़ी ने अच्छा कमाल दिखाया है।

क्या है बुरा
कहानी बोरिंग है। पुराने ढर्रे वाली फिल्म ही है। अभिनेत्रियों को लेकर अब भी एक अलग ही अप्रोच है बॉलीवुड में, वे हीरो को हीरो बनाने के चक्कर में अभिनेत्रियों पर बिल्कुल तवज्जो नहीं देते। वे सिर्फ ग्लैमर कोशेंट बन कर रह जाती हैं।

अदाकारी
अर्जुन अपनी फिल्मों से लगातार निखर रहे हैं, शायद इसलिए भी उन्हें लगातार फिल्में मिल रही हैं। सैफ का काम अच्छा है। यामी ने भी अभिनय ठीक किया है। जैकलीन अब भी नौसीखिया ही लगती हैं।

वर्डिक्ट
फैमिली के साथ टाइम पास के लिए देखी जा सकती है।

Review By: अनु वर्मा

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari