-बाइकर्स गैंग का होता है आसपास के एरिया में उत्पात

PATNA CITY: अगमकुआं थाना एरिया का भूतनाथ रोड दोपहर में अचानक पथराव से सहम उठा। यहां दो गुटों के बीच बकझक के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों ओर से पथराव होने लगा। इस दौरान जो जहां था, भागने लगा। दुकान के शटर भी गिरने लगे। इस बीच कमजोर पड़ने वाला दूसरा गुट अचानक से फायरिंग करने लगा। इसके बाद सभी बाइक से भाग निकले। इस दौरान लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति बनी और जो जहां थे, छिप कर जान बचाने की कोशिश करने लगे।

पुलिस देख फरार हुए बाइकर्स

इस बीच सूचना पाकर पुलिस बल वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों गुट के लोग भागना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस किसी को अरेस्ट नहीं कर सकी। लोगों का कहना था कि आए दिन एरिया में बाइकर्स गैंग का उत्पात होता है। लोगों ने गोली चलने की बात कही। वहीं एसएचओ कामाख्या नारायण सिंह का कहना था कि गोली नहीं चली है। पथराव होने की उन्होंने पुष्टि की है।

Posted By: Inextlive