-विश्व महाधर्म सभा की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आयोजन

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

हिंदू धर्म के बारे में जानना है तो केवल स्वामी विवेकानंद को पढि़ए। भारत को अगर युग गुरु बनाना है तो हमें स्वामीजी के सिद्धांतों पर ही चलना होगा। ये विचार गुरुवार को प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने व्यक्त किया। रामकृष्ण मिशन होम ऑफ सर्विस की ओर से बीएचयू शिक्षा संकाय, कमच्छा स्थित चाणक्य सभागार में आयोजित समारोह का आयोजन हुआ। विश्व महाधर्म सभा की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर स्वामी विवेकानंद का युवकों को आह्वान विषय पर संगोष्ठी हुई।

बीएचयू शिक्षा संकाय के डीन प्रो। आरपी शुक्ला ने स्वागत किया।

प्रो। अवधेश प्रधान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भी विचार व्यक्त किया। स्वामी ब्रह्मेषानंद ने अध्यक्षता किया। कार्यक्रम का आरम्भ पूजन व वैदिक मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्जवलन और डा। संगीता पंडित के भजन से हुआ। इष्टसेवानंद महाराज के भजन से समापन हुआ। संचालन डा। अभिषेक सिंह व धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक देवाशीष दास ने किया।

Posted By: Inextlive