- आसमान पर दिन भर छाये रहे बादल, हुई बूंदाबादी

मौसमी मिजाज ने बुधवार को एक बार फिर से पलटी मारी। सुबह से ही आसमान पर बादलों ने अपना डेरा डाल लिया था। इस बीच सन-सन करती हवा भी बह रही थी। दिन में बादलों ने पानी भी गिराया। हालांकि बूंदाबादी ही हुई। बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया। ठंड को विदायी देने की तैयार कर रहे लोगों के कंधों पर एक बार फिर से स्वेटर और जैकेट चढ़ गया।

वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर

ठंडी हवाएं सुबह से ही बदले मौसम का संकेत दे रही थीं। दोहपर बाद मौसम ने अपना रंग दिख दिया। मौसम विज्ञानी प्रो। एसएन पाण्डेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय है। यही वेस्टर्न डिस्टर्बेस पूर्वाचल पर भी अपना असर दिखा रहा है। बारिश के चलते मौसम ठंडा हुआ है। अभी मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। कई दिनों से तेज धूप के बाद मौसम में बदलाव का असर रहा कि लोग घाटों पर पहुंच गये। नौकायान के साथ ही लोग गंगा उसपार रेती पर भी पहुंच गये और जमकर मस्ती की।

अधिकतम गिरा, न्यूनतम चढ़ा

अचानक मौसम बदलने से 24 घंटे के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में तकरीबन 15.2 रहा।

Posted By: Inextlive