- एक दिन पहले की अपेक्षा तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट

- पर चिलचिलाती धूप से लोग रहे बेहाल, रात को हुई बूंदाबांदी

तापमान में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था वहीं रविवार को इसमें 2. 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। न्यूनतम तापमान भी 1.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। यह 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि पारे की इस गिरावट का बहुत अधिक असर नहीं रहा। चिलचिलाती धूप ने लोगों को करारी गर्मी का एहसास कराया। गर्म हवा पूरे दिन चलती रही। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शाम होने के बाद लगभग झुलसा देने वाली हवाएं बहती रहीं। वहीं रात को शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों ने बनारस के लिए तो गर्मी से राहत के आसार नहीं बताये हैं पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना बतायी।

गर्म हवा ने किया परेशान

आसमान में बादलों के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई पर गर्म हवा ने लोगों को पस्त कर दिया। मौसम विज्ञानी प्रो। एसएन पाण्डेय बताते हैं कि पश्चिम से गर्म हवाओं ने बनारस को गर्म किया है। बताया कि पछुआ बह रही है। कुछ नमी भी है लेकिन यह नमी उतनी नहीं है कि बनारस में जोरदार बारिश करा सके। यदि नमी और भी बढ़ती है तो बनारस में भी बारिश की संभावना बनती। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है।

Posted By: Inextlive