VARANASI

आईएमएस बीएचयू के एनिस्थियोलॉजी एण्ड क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो। डीके सिंह को रिम्स रांची का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रो। सिंह पांच दिसम्बर 2018 बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि रिम्स रांची अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के एम्स के समान स्वायत्तशाषी संस्थान है। प्रो। सिंह इण्डियन सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर गवर्निग काउंिसल के मेंबर हैं। 29 दिसम्बर 2018 को प्रो। सिंह ने वियना में आयोजित बैठक में हुए निर्वाचन में व‌र्ल्ड सोसायटी ऑफ एनिस्थिसियोलॉजिस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान उन्हें एक्जीक्यूटिव मेम्बर रूप में नियुक्त किया गया।

Posted By: Inextlive