भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने चंद्रयान -2 को लेकर की गई कड़ी मेहनत के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी भविष्य में मून मिशन को पूरा कर लेगी।

थिम्पू (एएनआई)। भारत का महत्वकांक्षी मून मिशन 'चंद्रयान 2' भले ही अपनी मंजिल पर पहुंचने से कुछ समय संपर्क से बाहर हो गया हो लेकिन भारत के इस प्रयास की सभी लोग सराहना कर रहे हैं। इसको लेकर सबसे पहले भूटान की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने शनिवार को चंद्रयान -2 को लेकर की गई कड़ी मेहनत के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी भविष्य में मून मिशन को पूरा कर लेगी।

We are proud of India and its scientists today. Chandrayaan-2 saw some challenges last minute but the courage and hard work you have shown are historical. Knowing Prime Minister @narendramodi, I have no doubt he and his ISRO team will make it happen one day.

— PM Bhutan (@PMBhutan) September 7, 2019


भूटान को भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व

शेरिंग ने ट्वीट किया, 'हमें आज भारत और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान -2 ने आखिरी समय में कुछ चुनौतियां देखीं लेकिन जो साहस और कड़ी मेहनत आपने दिखाई वह ऐतिहासिक है। पीएम मोदी को हम जानते हैं। मुझे इसमें कोई शंका नहीं है वह और उनकी इसरो की टीम इसे एक दिन जरूर पूरा करेगी।' बता दें कि चंद्रयान-2 शुक्रवार देर रात चांद से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर आकर खो गया। इसरो के चेयरमैन के सिवन ने यह जानकारी दी कि चांद की सतह से करीब 2.1 किलोमीटर की दूरी पर लैंडर से संपर्क टूट गया है। विक्रम लैंडर 2 सितंबर को चंद्रयान -2 ऑर्बिटर से सफलतापूर्वक अलग हो गया था। चंद्रयान -2 ऑर्बिटर अभी भी अपनी कक्षा में चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है।
Chandrayaan 2 Moon Landing Live Updates: चंद्रमा की सतह से 2 किमी की दूरी पर लैंडर विक्रम से टूटा संपर्क, इसरो ने की पुष्टि

 

Posted By: Mukul Kumar