टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की मेरठ में आज शादी है। बुधवार शाम को भुवी की हल्दी और मेहंदी रस्म पूरी हुई। सुबह होते ही वह घोड़ी चढ़ गए। शादी का कार्यक्रम दिन में संपन्न होगा और शाम को ग्रैंड पार्टी आयोजित की गई है।
भारतीय टीम के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आज विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। मेरठ में आज उनके घर पर सुबह से ही जश्न का माहौल है। घर पर सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में घुड़चढ़ी की रस्म हो गई है। हल्दी के बाद मेहंदी की रस्म भी पूरी की गई। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं। भुवी व नूपुर की शादी आज दिन में बाईपास पर होटल ब्राउरा में होगी। इसकी शुरुआत गंगानगर में उनके घर से घुड़चढ़ी से हो गई। इसके बाद होटल पहुंचकर शादी संपन्न होगी। शाम के चार बजे विदाई समारोह है और रात आठ बजे से वहीं पर रिसेप्शन होगा।
Posted By: Abhishek Kumar Tiwari