चीन में आर्थिक सुस्ती का असर सोमवार को दुनिया भर के बाज़ारों पर नज़र आया और भारतीय शेयर बाज़ार ने कई साल बाद एक दिन में सबसे बड़ा गोता लगाया।


सात जनवरी, 2009 के बाद प्रतिशत के लिहाज से बीएसई में 5.94 फ़ीसदी के साथ ये सबसे बड़ी गिरावट है।बीएसई सोमवार को 25,741.56 पर बंद हुआ जो 11 अगस्त 2014 के बाद किसी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।वहीं निफ़्टी भी 490.95 अंक गिरकर 7,809 पर बंद हुआ।दुनिया भर में गिरावटसोमवार को बाज़ार बंद होते-होते तमाम एशियाई शेयर बाज़ारों में गिरावट रही।वहीं यूरोपीय बाज़ार गिरावट के साथ ही खुले और चीन की आर्थिक सुस्ती की वजह से निवेशकों में घबराहट का असर बाज़ारों पर दिखा।दोपहर खाने के समय तक लंदन, पेरिस और फ्रेंकफ़र्ट बाज़ार तीन से पांच फ़ीसदी तक गिर गए थे।

Posted By: Satyendra Kumar Singh