RANCHI: रांची की सरजमीं पर शनिवार को एक बेमिसाल गौरव का इतिहास लिखा गया। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रिमोट का बटन दबाकर पहाड़ी मंदिर पर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया। समारोह में जैप वन की बैंड ने राष्ट्रीय धुन बजाकर उत्साह बढ़ाया। बैंड को दिवाकर लामा ने लीड किया, जबकि टाना भगतों ने शंख और भेर बजाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जबकि टाना भगतों ने शंख और भेर बजाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पहाड़ी मंदिर पर हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने की। प्रोग्राम में सीएम रघुवर दास, सांसद रामटहल चौधरी, रवींद्र राय, निशिकांत दुबे, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, विधायक गंगोत्री कुजूर, नवीन जायसवाल, जीतू चरण राम, सीएस राजीव गौबा, डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय, मेकॉन के सीएमडी एके त्यागी, विष्णु अग्रवाल आदि तमाम लोग मौजूद थे।

शंख, भेर बजाकर स्वागत

ऐतिहासिक फांसी टुंगरी पर ध्वजारोहण समारोह के मौके पर टाना भगतों को विशेष तौैर पर आमंत्रित किया गया। डॉ सुनीता, सुखराम टाना भगत व बिगन टाना भगत की अगुवाई में दो दर्जन से भी अधिक टाना भगतों की टोली पहाड़ी मंदिर पहुंची। टाना भगतों ने शंख, भेर बजाकर रक्षा मंत्री का स्वागत किया। टाना भगतों के इस अनोखे स्वागत से रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर काफी खुश हुए।

चक दे इंडिया पर झूमे लोग

ध्वजारोहण के बाद झुमरीतिलैया कोडरमा के स्टूडेंट्स ने चक दे इंडियावंदे मातरम्जय होसरीखे देशभक्ति गीतों की धुन पर कल्चरल इवेंट्स पेश किए। इस मौके पर तीन रंगों के बैलून भी उड़ाए गए।

लोगों का लगा रहा तांता

फ्लैग ऑन सेरेमनी को देखने के लिए पहाड़ी मंदिर पर लोगों का तांता लगा रहा। पहाड़ी मंदिर से हरमू रोड स्थित शनि मंदिर, रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर और सुखदेवनगर पथ स्थित वेंकटेश्वर मंदिर तक लोगों का तांता लगा रहा। इसमें रांची से कई संगठनों के लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई।

मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह

पहाड़ी मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में हुआ। इसके लिए विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स सुबह से ही मोरहाबादी मैदान पहुंचने लगे थे। भारत माता की जयवंदे मातरम् सरीखे नारे लगाते हुए तमाम स्कूली बच्चों का जत्था मोरहाबादी मैदान पहुंचा। पहाड़ी मंदिर पर फ्लैग ऑन सेरेमनी के लाइव टेलीकास्ट के लिए मोरहाबादी मैदान में एलईडी टीवी लगा था।

देशभक्ति का जुनून

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में शनिवार को देशभक्ति का जज्बा और जुनून देखने को मिला। हर हाथ में भारतीय ध्वज था। शर्ट की पट्टियों पर भारतीय ध्वज के स्टीकर थे। टैटू मैकरों ने घूम घूम कर चेहरों पर तिरंगे का टैटू बनाया। कलाकरों की टीम ढाक बजाकर लोगों का उत्साह बढ़ा रही थी। अश्वरोहियों की टीम ने हाथ में भारतीय ध्वज को लेकर पूरे स्टेडियम में दौड़ लगाए। चारों तरफ सिर्फ देशभक्ति का जुनून देखने को मिला। कार्यक्रम में गौरीदत्त मंडेलिया स्कूल, कस्तूरबा गांधा बालिका आवासीय विद्यालय, अंजुमन प्लाजा, मजदूर यूनियन, केंद्रीय सरना समिति सहित तमाम स्कूल और संगठन से जुड़े लोगों ने भागीदारी की।

एनसीसी एयर विंग का कमाल

झारखंड की एनसीसी एयर विंग ने एयरो मॉडलिंग का प्रदर्शन किया। इंस्ट्रक्टर फिरदौस आलम के नेतृत्व में तैयार दो एयर मॉडलों का प्रदर्शन हुआ। भ्0 फीट की उंचाई तक दोनों एयरो मॉडलों ने हवा में कला बाजियां दिखाईं।

इन्हें मिला सम्मान

विश्व के सबसे ऊंचे ध्वज को फहराने के सपने को साकार करने वाले पहाड़ी मंदिर विकास समिति के पांच लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें रांची के डीसी सह पहाड़ी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार, रांची के पूर्व एसडीओ सह समिति के ओएसडी अमित कुमार, कोषाध्यक्ष हरि जालान, दीपक अग्रवाल व मुख्य सहयोगकर्ता विष्णु अग्रवाल को डिफेंस मिनिस्टर ने सम्मानित किया। मोरहाबादी मैदान में हुए इस समारोह में रक्षा मंत्री के अलावा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सीएम रघुवर दास, एचआरडी मिनिस्टर डॉ नीरा यादव, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, सांसद निशिकांत दुबे, रामटहल चौधरी, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय सहित तमाम लोगों ने शिरकत की।

Posted By: Inextlive