Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम 10 नवंबर को घोषित होंंगे। ऐसे में यहां पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी वो चीजें जो आपको जानना बहुत जरूरी है...

कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Bihar Assembly Elections 2020:बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के परिणाम 10 नवंबर को घोषित होने जा रहे हैं। कोरोना महामारी के दौर में बिहार भारत का पहला राज्य है जहां पर विधानसभा चुनाव कराए गए हैं। भारतीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बीती 1 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इसके बाद बिहार में तीन चरणों में मतदान हुआ। इसमें पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को पूरा हुआ।
तीन चरणों में हुआ मतदान
भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक 28 अक्टूबर को पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 सीटों पर मतदान और तीसरे चरण में 15 जिलों में 78 सीटों पर मतदान हुआ। कोरोना वायरस काल को देखते हुए इस बार यहां मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। इससे यहां सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक वोटिंग हुई।
एनडीए और महागठबंधन में मुकाबला
भाजपा राज्य में जदयू के साथ गठबंधन करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA), जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (यूनाइटेड) शामिल हैं। वहीं 'महागठबंधन' के खिलाफ जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं।
2015 के विधानसभा चुनाव की स्थिति
वहीं 2015 के विधानसभा चुनावों में महागठबंधन के बैनर तले जदयू ने राजद और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। दूसरी ओर, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) और अन्य सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ा था। 80 सीटों वाली राजद चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, उसके बाद जदयू (71) और भाजपा (53) सीटों पर थी।

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में जानें किन तरीखों में कितनी सीटों पर हुआ मतदान और कब आएंगे परिणाम

Bihar Assembly Elections 2020: ये हैं रोमांचक मुकाबले वाली सीटें, जिन पर तेजस्वी, जीतनराम और पप्पू यादव जैसे दिग्गज हैं उतरे

Posted By: Shweta Mishra