Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार 243 विधानसभा सीटों पर कुछ सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प और रोमांचक रहा। इन सीटों पर तेजस्वी यादव तेजप्रताप यादव जीतनराम मांझी पप्पू यादव और पुष्पम प्रिया चाैधरी जैसे उम्मीदवार उतरे थे। जानें रोमांचक मुकाबले वाली विधानसभा सीटों के बारे में...

कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Bihar Assembly Elections 2020 बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों पर पूरे देश की निगाहें बनी हैं। वैसे तो हर सीट महत्वपूर्ण है लेकिन कुछ सीटें ऐसी हैं जिन पर मुकाबला काफी दिलचस्प और रोमांचक है। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक इनमें राघोपुर, इमामगंज, मधेपुरा, बांकीपुर और हसनपुर जैसी सीटे शामिल हैं। इन सीटों पर तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, जीतनराम मांझी, पप्पू यादव और पुष्पम प्रिया चाैधरी जैसे उम्मीदवार उतरे हैं।
राघोपुर
बिहार विधानसभा चुनाव में राघोपुर विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे व महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी राघोपुर से चुनाव लड़े हैं। राघोपुर में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के सतीश यादव से हो रहा है। यह सीट लालू यादव का परिवार का गढ़ मानी जाती है। हालांकि तेजस्वी यादव इस सीट पर पिछली बार मात खा गए थे लेकिन इस बार जीत गए हैं। मधेपुरा
इस सीट पर भी मुकाबला काफी रोमांचक है। यहां से जन अधिकार पार्टी (जाप) अध्यक्ष पप्पू यादव यादव चुनाव लड़े हैं। वहीं इन्हें टक्कर देने के लिए आरजेडी ने मौजूदा विधायक चंद्रशेखर को एक बार फिर मैदान में उतार दिया था। वहीं जनता दल यूनाइटेड ने निखिल मंडल को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। मधेपुरा पप्पू यादव का गढ़ कहा जाता है लेकिन उन्हें यहां हार मिली है।
इमामगंज
यहां से पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी चुनावी मैदान में उतरे थे। जीतनराम मांझी का मुकाबला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी से रहा है। इममगंजन विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने के बाद जीतनराम मांझी ने खुशी व्यक्त की है।
बांकीपुर
बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट भी काफी महत्वपूर्ण और दिलचस्प रही। यहां पर प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया और शत्रुघ्र सिन्हा के बेटे लव सिन्हा कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमाने उतरे थे। यहां इन सबको भारतीय जनता पार्टी से तीन बार के विधायक रहे नितिन नवीन चुनावी मैदान में टक्कर देते हुए जीत दर्ज की।
हसनपुर
हसनपुर विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव मैदान में उतरे थे। वहीं तेजप्रताप यादव को टक्कर देने के लिए जेडीयू ने विधायक राजकुमार राय को चुनावी मैदान में उतारा था। इस चुनाव में तेज प्रताप ने जीत हासिल की। इससे पहले तेजप्रताप यादव ने वैशाली जिले की महुआ सीट से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी।

Bihar Assembly Elections 2020: परिणाम से पहले जान लें बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये सभी जरूरी बातें

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में जानें किन तरीखों में कितनी सीटों पर हुआ मतदान और कब आएंगे परिणाम

Posted By: Shweta Mishra