केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के आतंकी बिहार में शरण लेंगे वाले बयान पर कांग्रेस समेत विपक्षी दल जमकर हंगामा कर रहे हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का कहना है कि यह बिहार और बिहारियों का अपमान है।


नई दिल्ली (एएनआई)। बिहार विधानसभा चुनाव से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और बिहार के लिए कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने नित्यानंद द्वारा बिहार के वैशाली में सार्वजनिक मंच पर दिए गए बयान पर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। नित्यानंद राय ने कहा था कि अगर बिहार में अगर राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनती है तो कश्मीर में जिस आतंकवाद का हम सफाया कर रहे हैं, वो आतंकी यहां बिहार में आकर शरण लेंगे। बयान लोकतंत्र और देश के संविधान के खिलाफ


एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा यह बिहार और बिहारियों का अपमान है। आतंकवादियों के लिए कोई जगह नहीं है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि बिहार में कौन सत्ता में है और कौन सत्ता में आएगा, लेकिन आतंकवादी बिहार में शरण नहीं ले सकते। एक सभ्य स्थिति में रहते हुए इस तरह का बचकाना बयान देना न्यायोचित नहीं है। वह गृह राज्य मंत्री हैं और हर जगह - लोकसभा में, बिहार विधानसभा में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम दोस्त हैं, लेकिन उनका बयान लोकतंत्र और देश के संविधान के खिलाफ है।वैशाली जिले के महनारिन में एक सार्वजनिक सभा की

बता दें कि नित्यानंद राय ने मंगलवार को वैशाली जिले के महनारिन में एक सार्वजनिक सभा की। इस सभा को संबोधित करते हुए कहा था, अगर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल राज्य की सत्ता में चुना जाता है तो जिन आतंकवादियों को हम कश्मीर से खत्म कर रहे हैं, वे कश्मीर से बच जाएंगे और बिहार में शरण लेंगे। हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा चरण 3 नवंबर और तीसरा चरण 7 नवंबर को होगा। वहीं वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

Posted By: Shweta Mishra