बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इन दिनों राजनैतिक दलों के बीच बयानबाजी का दाैर चल रहा है। सोमवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान के साथ सीएम नीतीश ने जो किया वह ठीक नही है। चिराग को इस समय अपने पिता की जरूरत सबसे ज्यादा है।


पटना (एएनआई)। महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के साथ नीतीश कुमार ने जो किया वह ठीक नहीं है। चिराग पासवान को आज अपने पिता की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है लेकिन रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं और हम इससे दुखी हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के साथ अन्याय किया, उनका व्यवहार अनुचित है। इस समय चिराग को अपने पिता की सबसे ज्यादा जरूरत है। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने पिछले 15 वर्षों में जेडीयू सरकार की किसी भी उपलब्धि पर बहस के लिए नीतीश कुमार को चुनौती दी।सीएम नीतीश ने उनकी किसी भी उपलब्धि पर बहस करने को तैयार
तेजस्वी ने कहा कि मैं पिछले 15 वर्षों में नीतीश कुमार से उनकी किसी भी उपलब्धि पर बहस करने का अनुरोध करूंगा। मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की एक बहस होनी चाहिए। नीतीश कुमार को मेरी चुनौती स्वीकार करनी चाहिए। तेजस्वी ने अपने चुनावी रैलियों से मिली प्रतिक्रिया के बारे में बात की और कहा, लोग सरकार से नाराज हैं और हमें आराम से वोट दिया जाएगा। बहुत से लोग मेरी रैली में आ रहे हैं। इस बीच तेजस्वी यादव को, जिन्हें एनडीए-विरोधी समूह द्वारा अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया है, ने आगामी बिहार चुनावों में चार बार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके गृह क्षेत्र नालंदा से चुनौती दी है।

Posted By: Shweta Mishra