Bihar Assembly Elections बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी चुनावी रैली में मतदाताओं को लुभाने का हर संभव प्रयास कर रही है। इस क्रम में राहुल गांधी 28 अक्टूबर को बिहार में 2 रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके पहले उन्होंने 23 अक्टूबर को नवादा में रैली की थी।


नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार विधानसभा के लिए राज्य में चुनावी प्रचार की कमान संभाल चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 अक्टूबर को बिहार में वाल्मीकिनगर और कुशेश्वर अस्थान में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके लिए यहां विशेष तैयारियां की जा रही हैं। वहीं इसके पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी 23 अक्टूबर की चुनावी रैली को संबोधित करने नवादा पहुंचे थे। इस पीएम माेदी ने भी गया, सासाराम और भागलपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस दाैरान राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि पीएम माेदी बिहार में अपनी रैली को संबोधित करते हुए कह रहे थे कि वह उन सैनिकों के सामने अपना सिर झुकाते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। आज आखिरी है पहले चरण का चुनाव प्रचार
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जब चीनी सेना ने हमारे 20 जवानों को शहीद कर दिया और हमारी जमीन का 1200 वर्ग किलोमीटर से अधिक हिस्सा ले लिया लेकिन इस सबके बाद प्रधानमंत्री ने हमारे बहादुरों का अपमान किया और कहा कि भारत के अंदर कोई नहीं आया? बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज से पहले चरण का प्रचार समाप्त हो जाएगा। ऐसे में मतदाताओं को लुभाने का अंतिम प्रयास कर रहे हैं। चुनाव में 3 चरणों में मतदान आयोजित होंगेबिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जिसमें भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) शामिल हैं। वहीं 'महागठबंधन' के खिलाफ जिसमें राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव में 3 चरणों में मतदान आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा 3 नवंबर, तीसरा 7 नवंबर को और परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Posted By: Shweta Mishra