Bihar Assembly Elections बिहार विधानसभा चुनाव में शिवसेना लगभग 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इस बात का ऐलान पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने किया है।


मुंबई (एएनआई)। बिहार विधानसभा में शिवसेना भी मैदान में उतरने वाली है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 50 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे वर्चुअल रैलियों को संबोधित करेंगे। इस दाैरान संजय राउत ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर अश्विनी कुमार के मामले में मीडिया की चुप्पी और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सुशांत राजपूत की माैत मामले में हंगामा मचाने वाले लोग अब अश्विनी कुमार की कथित आत्महत्या पर चुप क्यों हैं। टीआरपी घोटाले पर भी की बात


संजय राउत ने कहा कि अश्विनी कुमार एक राज्य के पूर्व राज्यपाल थे, पूर्व डीजीपी थे। वे सीबीआई के पूर्व निदेशक भी रह चुके थे। वे एक गंभीर किस्म के व्यक्ति थे, लेकिन उनकी आत्महत्या पर कोई भी सवाल नहीं उठा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि सुशांत सिंह की आत्महत्या पर चिल्लाने वाले लोग अब चुप क्यों हैं? उन्होंने कुछ समाचार चैनलों द्वारा कथित टीआरपी घोटाले में मुंबई पुलिस की जांच पर भी बात की। यह एक बड़ा टीआरपी घोटाला

शिवसेना सांसद ने कहा कि अगर मुंबई पुलिस आगे आ रही है और कह रही है कि घोटाला हुआ है, तो वह बिना किसी सबूत के कुछ नहीं कहगी। यह एक बड़ा टीआरपी घोटाला है। पुलिस ने इस मामले में लगभग 30,000 करोड़ रुपये के घोटाले का अनुमान लगाया है। बता दें कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा चरण का 3 नवंबर, और तीसरा 7 नवंबर को होगा।

Posted By: Shweta Mishra