बिहार में अंतिम चरण के मतदान के बाद विभिन्न सर्वे के एग्जिट पोल आ चुके हैं। आइए जानते हैं किस एग्जिट पोल ने किसे बहुमत दिया है औस इस बार बिहार में कौन सरकार बनाने के करीब है।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। टाइम्स नाउ सी वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 116 सीटें मिलती नजर आ रही हैं वहीं महागठबंधन भी बहुमत के 122 आंकड़ों से थोड़ा पीछे 120 सीटों पर ही सिमटता दिख रहा है। इस सर्वे में एलजेपी को भी 1 सीट मिलती नजर आ रही है। इस एग्जिट पोल में अन्य को 6 सीटें मिल रही हैं जो बिहार में किंग मेकर साबित होने जा रहे हैं।रिपब्लिक भारत जन की बात जैसे नतीजे आए तो बिहार में महागठबंधन की सरकार
रिपब्लिक भारत जन की बात एग्जिट पोल की बात करें तो यहां एनडीए बहुमत से काफी पहले 104 पर ही सिमट गया है जबकि इस पोल ने महागठबंधन को 128 सीटें दी हैं, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी 122 से 6 सीटें ज्यादा हैं। यदि इस पोल की तरह बिहार में चुनाव के नतीजे आते हैं तो महागठबंधन की सरकार आसानी से बन जाएगी। इस पोल में अन्य को 11 सीटें दी गई हैं।

सोर्स BJP JDU NDA LJP RJD INC महागठबंधन अन्य
टाइम्स नाउ सी वोटर 116 1 120 6
रिपब्लिक भारत जन की बात 104 128 11
TV9 भारतवर्ष 72 38 110 2 92 17 109 22
ABP न्यूज C-Voter 70 42 112 2 85 25 110 19
ETG बिहार 114 120 9
टुडे चाणक्य 55 180 8

टीवी 9 भारतवर्ष एग्जिट पोल जैसे नतीजे आए तो 'अन्य' बनेंगे बिहार के किंग मेकरटीवी 9 भारतवर्ष ने किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है। इस एग्जिट पोल में एनडीए को 110 सीटें मिलती नजर आ रही हैं वहीं महागठबंधन को 109 सीटें मिल रही हैं। यहां भी अन्य किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस एग्जिट पोल में अन्यों को 22 सीटें मिल रही हैं, जो सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल में भी किसी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहींएबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल में भी किसी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। इस एग्जिट पोल में एनडीए को 112 सीटें तो महागठबंधन को 110 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। यदि इस एग्जिट पोल की तरह नतीजे आते हैं तो बिहार में 'अन्य' की भूमिका महत्वपूर्ण होगी यानी वे 19 सीटों के साथ बिहार में जिसकी चाहे उसकी सरकार बनवा सकते हैं।ईटीजी बिहार के एग्जिट पोल में महागठबंधन सरकार बनाने से सिर्फ 2 सीट दूर


ईटीजी बिहार के एग्जिट पोल में भी किसी गठबंधन को स्पष्ट बहुत नहीं मिला है। हालांकि इस एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन सरकार बनाने के जादुई आंकड़े से सिर्फ 2 सीट दूर है जो 'अन्य' के सपोर्ट से आसानी से सरकार बना सकती है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक 'अन्य' के खाते में 9 सीटें मिल रही हैं।टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में महागठबंधन भारी बहुमत के साथ बना रही सरकारटुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, महागठबंधन को इस चुनाव में भारी बहुमत मिलने जा रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन 180 को सीटें मिल रही है जबकि एनडीए सिर्फ 55 पर सिमटती नजर आ रही है। अन्यों की झोली में 8 सीटें मिलेंगी।

Posted By: Satyendra Kumar Singh