बिहार में बाढ़ के चलते इन दिनों हालात बेहद खराब हैं। बाढ़ से पटना सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसी बीच भोजपुरी फिल्म के एक्टर्स और एक्ट्रेसों ने लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है। आइये जानें पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत तमाम भोजपुरी कलाकारों ने क्या कहा है...

कानपुर। बिहार में बाढ़ से इन दिनों हालात बेहद खराब हैं। इससे बिहार की राजधानी पटना सबसे ज्यादा प्रभावित है। नदियों के बढे जलस्तर से लोगों के बीच डर का माहौल पैदा हो गया है। इसी बीच भोजपुरी फिल्म के एक्टर्स और एक्ट्रेसों ने लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है और साथ ही बाढ़ राहतकोष में पैसा दान करने की अपनी इच्छा भी जाहिर की है। आइये, जानें पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत तमाम भोजपुरी कलाकारों ने क्या कहा है...
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने फेसबुक पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बिहार में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करने की बात कह रहे हैं। वह कह रहे हैं, 'मैं बाढ़ पीड़ितों की मदद करना चाहता हूं लेकिन पटना में पानी पूरा भर चुका है, इसलिए कुछ नहीं कर पा रहा हूं। मैं हर बार मुसीबत के समय में लोगों के साथ खड़ा रहने की कोशिश करता हूं। मैं बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेज चुका हूं। जिसको भी जरूरत होगी मैं आगे भी उसकी मदद करूंगा।' इसके साथ खेसारी ने सभी लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील भी की।

 

पवन सिंह
भोजपुरी जगत के सुपरस्टार पवन सिंह ने बाढ़ को ध्यान में रखते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पिछले एक हफ्ते से जब कभी इसके बारे में खबर सुनने या  देखने को मिलता है तो विचलित हो जाता है। इस मुश्किल समय में मैं जल्द अपने लोगों के बीच पहुंचने की कोशिश में हूं।'

View this post on Instagramबिहार में बाढ की स्थिति के बारे देखकर बहुत दुःख हो रहा है। मैं जल्द ही इस मुश्किल समय में आप सभी के बीच उपस्थित होने के लिये प्रयास करुंगा। हे! ईश्वर मदद किजीये.....🙏🙏🙏

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999) on Oct 1, 2019 at 10:11am PDT


आम्रपाली दुबे
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनोज बाजपेयी की एक पोस्ट को शेयर किया है। उस पोस्ट में लिखा गया है, 'प्रिय दोस्तों, बिहार को आपकी जरुरत है। सभी लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।' इसके साथ आम्रपाली ने लोगों से बाढ़ राहतकोष में पैसे दान करने की भी अपील की है।

View this post on Instagram

Bihar needs help please contribute as much as possible for it's betterment 🙏and restoring the basic needs of people in BIHAR 🙏

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on Sep 30, 2019 at 10:38pm PDT


अक्षरा सिंह
वहीं, भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर पटना में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लोगों से पीड़ितों की मदद की अपील करते हुए उन्होंने लिखा है, 'लोगों की मदद करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार दान करें। पहले की तरह बिहार को पुनर्जीवित करने के लिए हाथ मिलाएं।' इस पोस्ट में उन्होंने एक फोन नंबर भी शेयर किया है, जिसके जरिए लोग बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसे दान कर सकते हैं।

View this post on InstagramDonate as per your will to save bihar from flood by providing people some food and shelter. Join hands in reviving Bihar like before. Donate on 8789894875 (paytm) as per your will and this amount will be directly used to revive bihar and its people. Lets join hands. the contribution is working only for paytm user... bcz bank account me if you do it doesnt get consolidated.

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on Oct 1, 2019 at 2:45am PDT


काजल राघवानी
इसके अलावा भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पटना में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'जो बूंदें जिंदगी थीं, आज वही तबाही हैं। भगवान सबकी रक्षा करे। तिनका तिनका जोड़कर बनाते हैं एक छोटा सा आशियाना भगवान जी इतना कहर क्यों। मेरे पास इसके लिए कोई भी शब्द नहीं है।'

View this post on InstagramJo bundein zindagi thi, aaj wohi tabahi hain.. god bless them all #🙏 #😟 #bihar #flood tinka tinka Jodke banate hain ek chotasa ashiyana bhagwan ji itna kaher kyu ??? God bless them all I've no words apna khayal rakhe sab bhagwan sath de har jagha sabka yahi duwa hain 🙏

A post shared by Kajal Raghwani (@kajalraghwani) on Sep 29, 2019 at 8:35pm PDT

 

 

 

 

Posted By: Mukul Kumar