Patna : घर से निकलते ही होती है छेड़खानी. कोई सुनने वाला नहीं स्कूल या कॉलेज जाने की बात तो दूर है घर से निकलना भी इन लड़कियों के लिए मुश्किल हो रहा है.


घर से निकलते ही होती छेड़खानी
यहां बात हो रही है रोहतास डिस्ट्रिक्ट के अलीगंज गांव की, जहां पर 9 लड़कियों को कुछ दबंग लड़के परेशान कर रहे हैं। 16 से 20 एजग्रुप वाली इस गांव की लड़कियां पिछले 5 साल से दहशत भरी जिंदगी गुजार रही हैं। पुलिस के अलावा ये कई बार जनता दरबार भी जा चुकी हैं। लेकिन इनकी बात कोई नहीं सुन रहा। सो अब इन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग, न्यू दिल्ली का दरवाजा खटखटाया है। लड़कियों ने राष्ट्रीय महिला आयोग में इन लड़कों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग की मेंबर चारू बलि खन्ना ने पटना डीजीपी के कार्यालय में इन लड़कियों के साथ मुलाकात की और इन लड़कियों की आपबीती सुनी.

बचपन में ही हो रही शादी
इन दबंगों से प्रताडि़त होने वाली ये मात्र 9 लड़कियां ही नहीं, बल्कि गांव की और भी लड़कियों के साथ ऐसा हो चुका है। कई लड़कियों की तो 11 साल में ही शादी कर दी गयी है। इस संबंध में एक लड़की प्रियंका के भाई संजीव रंजन ने बताया कि हर घर की एक ही कहानी है। जिस घर में भी लड़की है, वो परिवार दहशत में जी रहा है.

Posted By: Inextlive