Patna : अब पटना में फ्लाइओवर का भी नजारा गजब का होगा. बड़े-बड़े महानगरों की तरह यहां भी डबल डेकर फ्लाइओवर पर न सिर्फ आप फर्राटा भर सकेंगे बल्कि जाम की बड़ी समस्या का भी समाधान होगा. राजधानी के करबिगहिया से गांधी सेतु तक प्रस्तावित डबल डेकर फ्लाइओवर के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने सर्वे का काम शुरू करा दिया है. इसके लिए आईआईटी दिल्ली के साथ कई अन्य कंसलटेंट काम पर लग गए हैं.

प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाइओवर

बिहार में डबल डेकर फ्लाईओवर श्रेणी में अब तक केवल एक फ्लाईओवर को राज्य सरकार ने अनुमति दी है। यह छपरा शहर में बनाया जाना है। अब पटना में बड़े पैमाने पर डबल डेकर फ्लाईओवर भी देखने को मिलेंगे।

करबिगहिया से सीधे गांधी सेतु तक फ्लाईओवर बनाने की योजना पूरी हुई तो ये बिहार का सबसे बड़ा फ्लाईओवर होगा। ये तीन जगहों पर वर्तमान में उपलब्ध फ्लाईओवर के ऊपर से निकलेगा।

 

बोरिंग रोड पर भी फ्लाईओवर सव

पटना में बो¨रग रोड चौराहे को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वहां छोटे स्तर पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए सर्वे का काम शुरू किया गया है। बो¨रग रोड फ्लाईओवर को लेकर अधिकारियों का कहना है कि यह बो¨रग रोड में हाईकोर्ट मोड़ के पास से आरंभ होगा और बो¨रग रोड चौराहा के थोड़ा आगे उतरेगा। चौराहे के पास इसका एक आर्म उत्तर की ओर बो¨रग कैनाल रोड पर उतरेगा, दक्षिण में बो¨रग कैनाल रोड से भी इस फ्लाईओवर पर चढ़ने उतरने की सुविधा होगी।


फ्लाईओवर से जुड़े तथ्य एक नजर में

1.फ्लाईओवर की खासियत होगी कि इसका इस्तेमाल केवल उस ट्रैफिक द्वारा ही किया जा सकेगा जिन्हें गांधी सेतु होते हुए उत्तर बिहार की ओर जाना है या फिर अगमकुआं के पास से फतुहा होते हुए आगे बढ़ना है।

2. डबल डेकर फ्लाइओवर का आरंभिक सर्वे मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू कराया गया है।

3. आइआइटी, दिल्ली व कुछ अन्य कंसलटेंट को सर्वे का काम दिया गया है।

4. सर्वे के आधार पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जानी है।

5. दो लेन में थ्रू ट्रैफिक के लिए बनना है फ्लाईओवर।

6. करबिगहिया से गांधी सेतु तक फ्लाईओवर के निर्माण पर आरंभिक सर्वे का काम आरंभ हुआ है वह दो लेन का होगा।

7. पहाड़ी के ठीक पहले इसे नए बाईपास से भी कनेक्टिवटी मिलेगी।

 

Posted By: Inextlive